{"_id":"5856d2d04f1c1bac60c061e2","slug":"farmers-in-the-sugar-mill-tikaula-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकौला शुगर मिल में किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकौला शुगर मिल में किसानों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल पर पलटी ट्रॉली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर के टिकौला चीनी मिल में गन्ना तुलवाने आए किसानों ने टोकन वितरण व्यवस्था सुचारु न होने पर हंगामा किया। गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आए किसानों की हड़बड़ी में दो ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। रामराज पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को नियंत्रित किया।
रविवार सुबह टिकौला चीनी मिल परिसर में गन्ना तुलवाने के लिए टोकन प्राप्त करने के लिये रात्रि शिफ्ट और प्रात: की शिफ्ट के किसानों के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मच गई। दूसरी शिफ्ट के किसान अपना ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर रात्रि शिफ्ट वाले वाहनों से आगे निकलने लगे तो किसानों में आपस में कहासुनी हो गई।
इस हड़बड़ी में दो किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढों में फंसकर पलट गए। फिरोजपुर निवासी किसान श्याम सिंह व हाशिमपुर निवासी किसान मनोज के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। किसी तरह दोनों किसानों ने अपने ट्रैक्टरों से कूदकर जान बचाई। जानकारी मिलने पर रामराज पुलिस मिल परिसर में पहुंची और किसानों को समझाबुझाकर टोकन व्यवस्था सुचारु कराई।