{"_id":"5ff5c8a98ebc3e2e5a1f8393","slug":"farmers-has-ruckus-against-bjp-mla-vikram-saini-s-statement-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के भाषण पर भड़के किसान, जमकर किया हंगामा, बोले- हमारे हित की बात करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के भाषण पर भड़के किसान, जमकर किया हंगामा, बोले- हमारे हित की बात करो
Wed, 06 Jan 2021 08:00 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 06 Jan 2021 08:00 PM IST
सार
- केंद्र और प्रदेश सरकार की गुणगान पर भड़के किसान
- विधायक विक्रम सैनी के सरकार की उपलब्धियों के बखान पर हुआ जमकर हंगामा
- किसान बोले, किसान हित की बात करो, राजनीति नहीं करो
विज्ञापन
भाजपा विधायक के खिलाफ हंगामा करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किसान मेले में भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का गुणगान किया। किसानों को विधायक का भाषण पसंद नहीं आया और हंगामा करने लगे। किसानों का कहना था कि सिर्फ किसानों की हित की बात करें, राजनीति नहीं होनी चाहिए। मेले में अधिकारियों ने किसानों को समझाकर उनके गुस्से को शांत किया। किसान मेले में सीडीओ आलोक यादव ने किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इसके अलावा किसानों को सम्मान प्रमाणपत्र भी दिए गए।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बुधवार को किसान कल्याण योजना के तहत किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के कार्यक्रम में विधायक विक्रम सैनी ने भाषण में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनवानी शुरू कर दी। इस दौरान किसान मेले में मौजूद राठौर के किसान रविंद्र और भुम्मा गांव के कपिल ने खड़े होकर विधायक के भाषण का विरोध किया। किसान का कहना था कि किसान मेले में किसान सरकार की उपलब्धियों को सुनने नहीं आए हैं। सरकार की जो उपलब्धियां है, उसका किसानों से लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
इसके बाद कई किसानों ने विधायक के भाषण का विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं विधायक विक्रम सैनी ने अपने भाषण में मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अवतार सिंह भड़ाना पर तंज कस दिए। हंगामा करने वाले किसानों का कहना था कि किसान मेले में सिर्फ किसानों के हित की बात होनी चाहिए। मंच से राजनीति नहीं होनी चाहिए। किसान मेले में काफी देर तक विधायक के भाषण का विरोध करते हुए किसानों ने हंगामा किया। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप पर किसान बमुश्किल शांत हुए। किसान मेले में सीडीओ आलोक यादव ने कृषि प्रदर्शनी में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इसके अलावा राजस्व व उद्यान विभाग और मत्स्य पालन विभाग की ओर से किसानों को प्रमाणपत्र दिए। किसान मेले में सीडीओ आलोक यादव, बीडीओ संतप्रकाश, एडीओ पंचायत मुकुट राज, भाजपा नेता ब्रजेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: उजड़ गया परिवार, पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, इलाके में पसरा मातम
क्या कहते हैं विधायक
भाजपा विधायक विक्रम सैनी का कहना है कि वे किसान मेले में अपने भाषणों में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को किसानों के समक्ष रख रहे थे। एक गांव के किसान सरकार के विरोधी थे, इसलिए उन किसानों ने किसान मेले में हंगामा खड़ा कर दिया। उनके द्वारा भाषणों में इस तरह की कोई बात नहीं कहीं गई, जिससे किसानों को ठेस पहुंचे। उनका भाषण सरकार की उपलब्धियों को गिनाने तक ही रहा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/