{"_id":"63a8963a9462bc1dc00f3902","slug":"farmers-got-confidence-of-underpass-in-sikheda-muzaffarnagar-news-mrt619278714","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: किसानों को सिखेड़ा में मिला अंडरपास का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: किसानों को सिखेड़ा में मिला अंडरपास का भरोसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे बालियान
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ/सिखेड़ा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सिखेड़ा में धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसानों को सर्दी के मौसम में इस तरह परेशान होने की जरूरत नहीं है। उधर, किसानों ने कहा कि भाकियू नेताओं को बुलाकर ही धरना समाप्त किया जाएगा।
भाकियू के बैनर तले सिखेड़ा बाईपास पर अंडरपास सहित अन्य मांगों को लेकर किसान धरने पर बैठे हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने केंद्रीय मंत्री को अपनी मांगों से अवगत कराया। इसके बाद बालियान ने अंडरपास की नाली को देखा ,उन्होंने एनएचएआई के अधिकारी व एडीएम प्रशासन से फोन पर बात कर किसानों की मांगों के बारे में जानकारी ली। धरनास्थल पर हाईवे निर्माण कंपनी के इंजीनियर नाले को ठीक करने के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ किसानों ने केंद्रीय मंत्री के सामने मुआवजा की समस्या को भी रखा, जिस पर उन्होंने किसानों को मुआवजे को पूरा दिलाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने धरनारत किसानों से कहा कि उनकी सभी मांगो को पूरा करने की जिम्मेदारी मेरी हैं। सभी किसान धरना समाप्त कर अपने घर चले जाए, अडंरपास बना दिया जाएगा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ब्रजेश रस्तोगी, योगेंद्र सिंह, अनिल कुमार, प्रधान अनूप चौधरी, विकुल राठी आदि मौजूद रहे।