फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Farmers get water for irrigation soon'

किसानों को जल्द मिले सिंचाई के लिए पानी- राजू अहलावत

Fri, 10 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
'Farmers get water for irrigation soon'
खतौली में फसलों की सिंचाई के लिए अधिकारियों से बातचीत करते हुए भाकियू नेता राजू अहलावत। - फोटो : KHATAULI
‘किसानों को जल्द सिंचाई के लिए पानी मिले’
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। नावला रोड पर गांव रायपुर नंगली के निकट खलासी के ऊपर बने रजवाहे के टूटने के बाद किसानों की फसल की सिंचाई नहीं होने पर भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव राजू अहलावत के नेतृत्व में किसानों ने एसडीओ सिंचाई विभाग प्रवीण कुमार का घेराव किया। पीड़ित किसानों ने जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर रजवाहे में पानी छोड़े जाने की मांग की।

एसडीओ सिंचाई विभाग प्रवीण कुमार ने बताया कि पानी का बहाव करने के लिए करीब एक महीना लग जाएगा, जबकि वैकल्पिक व्यवस्था जल्द पूरी करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि नया पुल तैयार कराकर एक माह में रजवहा को चालू करा दिया जाएगा। राजू अहलावत ने कहा कि बारिश नहीं होने के कारण किसानों की फसल सूख रही है। अस्थायी तरीका निकाल कर किसानों को पानी दिलवाएं। नावला और मथेड़ी के पुल भी बेहद जर्जर अवस्था में हो गए हैं। कभी भी गिर सकते हैं। इनको भी नए सिरे से बनाया जाए। उन्होंने बताया कि भाकियू नेता आशु तालियान का खेत भी इस पुल के टूटने से काफी खेत कटकर नहर में चला गया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि खेत की बाउंड्री कराई जाएगी। उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में बात की जाएगी। मौके पर सिंचाई विभाग के जेई बृजेश कुमार, जेई यासिर अराफात, जेई विकास कुमार आदि मौजूद रहे। हंगामा करने वालों में गुड्डू, आशु तालियान, मोनू, सुधीर प्रधान, सुखलाल समेत अन्य पीड़ित किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed