फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers gathered in large numbers in BKU's tractor march

Muzaffarnagar News: भाकियू के ट्रैक्टर मार्च में किसानों का उमड़ा सैलाब

Sun, 03 Sep 2023 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers gathered in large numbers in BKU's tractor march
बुढ़ाना में ट्रैक्टर मार्च में ट्रैक्टर जेसीबी पर भाग लेते किसान। स्रोत संवाद।
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गन्ने के बकाया भुगतान सहित विभिन्न 10 मांग को लेकर भाकियू के ट्रैक्टर मार्च में अपने-अपने ट्रैक्टराें के साथ किसानों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

भाकियू के ट्रैक्टर मार्च के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब नौ बजे भैसाना चीनी मिल के धरनास्थल पर अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ किसान एकत्र होने लगे। सुबह करीब 11 बजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत कस्बे के खतौली तिराहे पर पहुंचे। टिकैत वहीं से ट्रैक्टर पर सवार हुए। उनके ट्रैक्टर पर सवार होते ही किसानों ने उनके ऊपर फूलों की वर्षा की तथा ट्रैक्टर मार्च आरंभ हुआ।
विज्ञापन

कांधला रोड पर बिजली घर के पास पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने भाकियू प्रवक्ता का जोरदार स्वागत किया। मार्च खतौली तिराहे से चलकर, चौधरी चरण सिंह तिराहा, दयानंदर चौक, पैठ बाजार, पारसी बस अड्रा, पुराना बस अड्डा से होता हुआ वापस चीनी मिल परिसर में पहुंचा। तहसील अध्यक्ष राजेश संगल, विकास गर्ग, अनुराग संगल, मुकेश सैनी व अमरीश बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ट्रेफिक व्यवस्था पर नहीं हुआ नियंत्रण
ट्रैक्टर मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए ट्रेफिक व्यवस्था में बदलाव किया था। पुलिस ट्रेफिक व्यवस्था के बदलाव को लागू करने में असफल रही। घंटों यात्री जाम में फंसे रहे। हालांकि रोड मार्च वन वे था। दूसरी तरफ का रास्ता वाहनों के लिए खुला था। भीड़ के कारण एक साइड में दोनों तरफ के वाहन नहीं चल सके। जाम में फंसे रहे। पुलिस प्रशासन ट्रेफिक व्यवस्था सुचारू करने में बेबस दिखाई दिया।
- स्कूल बस व विद्यार्थी जाम में फंसे
ट्रैक्टर मार्च के दौरान स्कूलों की छुट्टी का समय हो गया। स्कूलों की छुट्टी होते ही कस्बा व देहात की स्कूल बस अपने-अपने स्कूल के विद्यार्थियों को लेकर सड़क पर आ गई। वन-वे ट्रैफिक के जाम में स्कूल बस व विभिन्न वाहनों से जाने वाले विद्यार्थी फंसे रहे। भीषण गर्मी में जाम में फंसे विद्यार्थी परेशान रहे।

- खूब लहराया तिरंगा, भाकियू का झंडा व गन्ना
भाकियू के ट्रैक्टर मार्च में अपने-अपने ट्रैक्टर पर किसान तिरंगा, भाकियू का झंडा व गन्ने लिए हुए दिखाई दिए। किसानों ने अपने गन्ने के बकाया भुगतान के लिए जमकर नारेबाजी की। हाथों में गन्ना व भाकियू का झंडा लेकर सड़क के बीच प्रदर्शन किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed