फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers expressed displeasure over delay in loan disbursement

ऋण वितरण में विलंब पर किसानों ने जताई नाराजगी

Fri, 29 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers expressed displeasure over delay in loan disbursement
ऋण वितरण में विलंब होने पर किसानों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

चरथावल। चरथावल किसान सेवा सहकारी समिति पर वार्षिक सामान्य अधिवेशन में 59.80 लाभ घोषित किया गया। इस पर किसानों को 10 प्रतिशत लाभांश की घोषणा की गई। किसानों ने जिला सहकारी बैंक प्रबंधक पर किसान क्रेडिट कार्ड ऋण देने में जानबूझकर विलंब करने पर कड़ी नाराजगी जताई। बैंककर्मियों पर दुर्व्यवहार के मुद्दे पर काफी देर तक हंगामा हुआ।

बृहस्पतिवार को समिति कार्यालय में वार्षिक सभा में वर्ष में 11 करोड़ 59 लाख 43 हजार रुपये का वितरण हुआ। समिति ने वसूली का लक्ष्य शत प्रतिशत हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। छह करोड़ रुपये समिति का किसानों पर बकाया होने पर चिंता जताई गई। किसानों ने बैंक प्रबंधक पर केसीसी पास करने में उत्पीड़न का खुला आरोप लगाते हुए हंगामा किया। निरधना के जाहिद, दहचंद के सतीश त्यागी, चौकड़ा के अमरीश ने आरोप लगाया कि तमाम कार्रवाई के बावजूद कई महीनों बाद भी उन्हें ऋण नहीं दिया जा रहा है। सलीम त्यागी, रमेश चंद, विनेश त्यागी ने कहा कि समिति दफ्तर और बैंक शाखा में किसानों का सम्मान होना चाहिए। कहा कि बैंक में एक लिपिक किसानों से दुर्व्यवहार करता है। संचालन करते हुए ओमबीर सिंह कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष ओमबीर सिंह ने कहा कि किसान समय से अदायगी पर बचत करें। समय से भुगतान करने पर मात्र तीन प्रतिशत और उसके बाद 22 प्रतिशत तक ब्याज देना पड़ता है। फसल चक्र अपनाकर नई प्रजाति का गेहूं का बीज रोपित कर दुगुनी आय करने की सलाह दी। एमडी जयवीर सिंह ने कहा कि किसान पर्यावरण की रक्षा के लिए पराली खेतों में नहीं जलाए। चेयरमैन कुबेरदत्त त्यागी की अध्यक्षता में संचालक अमरीश कुमार, कांति देवी, जहीर, भोपाल मुथरा, रऊफ कुटेसरा, विनेश कुमार, योगेश त्यागी प्रभु, अमरीश, राजन, रमेश त्यागी, देवदत्त, रोढ़ा त्यागी, पूर्व एमडी बहेड़ी नंद किशोर, एलडीबी प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह, डीसीबी प्रबंधक विश्वनाथ, एडीसीओ श्याम लाल, सुनिल दत्त, विजेंद्र, ईशा, कुलबीर, सुधीर शर्मा, नीटू भगत, शीलू त्यागी, कन्नू, गफ्फार पावटी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, प्रशांत शर्मा, अशोक, विवेक त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed