फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers' earnings drowned in flood water

Muzaffarnagar News: बाढ़ के पानी में डूब गई किसानों की कमाई

Fri, 14 Jul 2023 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers' earnings drowned in flood water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोरना। सोलानी नदी में आई बाढ़ से फसलें डूब गई है। गन्ने, चारे और सब्जियों की फसल में नुकसान हुआ है। किसानों के नुकसान का आंकलन बाढ़ का पानी उतरने के बाद होगा, लेकिन फिलहाल चारे की समस्या खड़ी हो गई है।

खादर क्षेत्र के 30 गांवों में बाढ़ का पानी है। आबादी तक पहुंच गए पानी ने जंगलों में तबाही मचा दी है। चारे और सब्जी की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। गन्ने के खेतों में अगर पानी अधिक दिन तक रहा तो फसल को खतरा हो जाएगा। पशुपालकों के सामने चारे का संकट गहरा गया है। किसान सुबोध सैनी का कहना है कि सब्जी की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन


किसान मेहर चंद का कहना है कि चारे की फसल में सबसे अधिक नुकसान है। पशुपालकों के सामने सबसे बड़ा संकट है।

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

गैर आबाद गांवों से निकाले गए ग्रामीण

खादर के गैर आबाद गांव लुकादडी, हाजीपुर बरामदा, शाहजहांपुर, भगवतीपुर, मुस्तफाबाद, पुरुषोत्तमपुर ,मोहनपुर, लतीफपुर मे पानी के बीच फंसे सैकड़ों किसान मजदूरों को मोटर बोर्ड द्वारा निकाला गया। मोटर बोट में बैठ कर आए शिवपुरी से सीतापुर के मजदूर भानु प्रताप मनोज शिवकुमार अवधेश विपिन अनिल विजय दिवाकर आदि के चेहरे पर बाढ़ के पानी का खौफ साफ दिखाई दिया।




इंछावाला के लोगों ने खादर छोड़ने से किया इन्कार
लेखपाल रमेश कुमार ने बताया कि बिजनौर के गांव इंच्छावाला के ग्रामीणों ने आने से इन्कार कर दिया है। कुछ लोग आए थे, लेकिन इसके बाद ग्रामीणों ने कहा कि अभी वह यहीं पर रहेेंगे।



कांवडि़ये भी फंस गए बाढ़ में

लक्सर-भोकरहेड़ी मार्ग से आ रहे कांवडिये भी बाढ़ के पानी में फंस गए। मजलिसपुर तौफिर के प्रधान योगेंद्र चौहान ने कड़ी मशक्कत कर निजी वाहनों से कांवडिय़ों को निकालने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed