फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers do not come good days: Harish Rawat

किसानों के नहीं आए अच्छे दिन: हरीश रावत

Sun, 28 Oct 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 28 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers do not come good days: Harish Rawat
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
चरथावल में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश में मोदी सरकार में किसानों के नहीं अंबानी, अडानी समेत 375 अरबपतियों के अच्छे दिन आए हैं। सत्ता में बैठे लोग संविधान को खत्म कर आमजन की आजादी छीनना चाहते हैं। वह देश की तस्वीर और तासीर दोनों को बदल डालना चाहते हैं। रविवार को कस्बे के एक बैंक्वट हॉल में कांग्रेस किसान रैली में मुख्य अतिथि उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुलदस्ते जैैसे मुल्क को ग्रहण लगाने का काम किया जा रहा है। आज गरीब और अमीर के बीच कितना फासला है? उन्होंने सवाल किया कि कालाधान अमीरों की तिजोरियों से निकलकर किन गरीबों के खातों में गया है। उन्होंने कहा कि नया भारत शंघाई में बन रहा है। हर साल दो करोड़ नौकरी देने वाले थे। हालांकि एक करोड़ युवाओं से नौकरी हर साल छीन रही है।
विज्ञापन


पेट्रो पदार्थों के अलावा हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। रुपया गिर रहा है, गरीबी बढ़ रही है, महंगाई चरम पर है। इसके बावजूद मोदी कह रहे हैं कि अच्छे दिन आ रहे हैं। किसानों का मिलों पर 22 हजार करोड़ गन्ने का बकाया भुगतान पीएम को नहीं नजर आता है। सूबे की सरकार के वजीर मेरठ में कहते हैं कि गन्ना मत बढ़ाओ, शुगर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पादित फसल को गारंटी से खरीदने की व्यवस्था की जाएगी। हर हाथ को काम देंगे। उन्होंने कहा कि राम के नाम को लेकर मर्यादा तार-तार करने का काम किया जा रहा है। अवाम खासकर नई पीढ़ी के बूते एकजुट होकर फिरकापरस्त ताकतों को उखाड़ा जाएगा। वर्ष 2019 में देश में नया सवेरा लाने के लिए युवा राहुल गांधी ने ताकत झोंक दी है।

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि 2013 में जो हुआ, उसे भूलना नहीं है। जो लोग मुलजिम थे, वह आज हाकिम बन बैठे हैं। उनकी मानसिकता नहीं बदली है। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने कहा कि मोदी ने जादुई अंदाज में आकर सरकार बना ली थी।  हाल में जनता उनसे त्रस्त है। जिलाध्यक्ष नानू मिंया और आनंद प्रकाश त्यागी की संयुक्त अध्यक्षता और नवीन गर्ग और हरेंद्र त्यागी ने संयुक्त रूप से संचालन किया।       

ये रहे किसान रैली में उपस्थित
चरथावल। कांग्रेस की किसान रैली में संयोजक राकेश पुंडीर ने चीफ गेस्ट को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। चौ. विजय त्यागी, उत्तराखंड के पूर्व एमएलए शैलेंद्र रावत, प्रदेश कमेटी सदस्य सुरेंद्र मैनवाल एडवोकेट, राणा तोप सिंह, शामली जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. रामनाथ प्रेमी, पूर्व सभासद मांगेराम कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष मोहसिन, रघुनंदन त्यागी बुढ़ाना, प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, सुभाष त्यागी, न्यामू प्रधान लियाकत, सुखलाल चंद्रिल, शैलेंद्र वाल्मीकि, ठा. प्रवीण पुंडीर, नवीन गर्ग, फिरोज अहमद, डॉ. बीडी स्वामी, , सुबेाध शर्मा मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस सेवादल के विनोद धीमान, नसीम, शमीम जड़ौदा, नसीम और शेख मोहम्मद ने पूर्व सीएम का अभिनंदन किया।      

कांग्रेस में शामिल हुए अन्य दल के कार्यकर्ता      
चरथावल। सपा नेता शैलेंद्र वाल्मीकि कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। मेरठ से ठा. सुरेंद्र सोम ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कुल्हेड़ी के बसपा कार्यकर्ता एहतशाम ने बसपा छोड़कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व सीएम ने सभी को माला पहनाई। उन्होंने पंडाल में हर सीट पर जाकर लोगों का अभिवादन किया। अनमोल जैन की पुस्तक कर विमोचन किया।     


राफेल कांड को दबाना चाहती है सरकार
चरथावल। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राफेल कांड की फाइल सीबीआई दफ्तर में पहुंचते ही षड्यंत्र के तहत निदेशक आलोक वर्मा को हटाया गया है। रातों रात बनाए गए कार्यकारी निदेशक नागेश्वर राय को 15 दिन तक किसी भी नीतिगत मामलों में निर्णय लेने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed