फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers disaster on sugarcane committee

गन्ना समिति गेट पर किसानों का हंगामा

Sat, 15 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 15 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers disaster on sugarcane committee
गन्ना समिति पर हंगामा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर शुगर मिल द्वारा गन्ना समिति को भेजी गई एडवाइज समिति द्वारा वापस करने पर किसानों ने समिति गेट पर हंगामा किया। किसानों ने सचिव पर मनमानी कर किसानों के गन्ना भुगतान में देरी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मंसूरपुर मिल द्वारा किसानों का 31 मार्च तक भुगतान कर दिया है। इसकी एडवाइज भी समिति को भेज दी गई थी। समिति के सचिव अनिल गुप्ता ने एडवाइज यह कहकर वापस कर दी कि इसमें त्रुटि है और 5 लाख रुपये का अंतर आ रहा है। इसका पता चलने पर शुक्रवार को किसान एकत्र होकर समिति पर पहुंचे। किसानों ने एडवाइज वापस करने का विरोध करते हुए समिति के गेट पर हंगामा किया। समिति की छुटटी होने की वजह से समिति में सचिव के अलावा कोई कर्मचारी नहीं मिला।
विज्ञापन


इसलिए किसान हंगामा कर वापस अपने घर लौट गए। इस संबंध में मिल के गन्ना प्रबंधक लेखपाल सिंह का कहना है कि समिति सचिव जानबूझ कर एडवाइज वापस करते हैं। जब तक एडवाइज नहीं जाएगी, तब तक किसानों का भुगतान नहीं होगा। पैसा समिति के खातों में पड़ा रहता है, वे इस पैसे पर ब्याज लेते रहते हैं। हंगामा करने वालों में किसान संजीव राठी, चांदवीर, कालू मुखिया, मनोज, शंभू, रवि, मोहित, योगेंद्र, प्रवेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के साथ धोखा कतई बर्दाश्त नहीं होगा 
खतौली में भाकियू भानू गुट के जिला उपाध्यक्ष नकुल अहलावत ने कहा कि किसानों के साथ किया जाने वाला धोखा कतई बर्दाश्त नहीं होगा। इंदिरा मूर्ति पर स्थित कैंप कार्यालय पर किसानों की बैठक हुई। जिसमें नकुल अहलावत ने कहा कि खतौली शुगर मिल में घटतौली कर किसानों को खुलेआम लूटा जा रहा है। मिल ने गन्ना विभाग को जानकारी दिए बिना माह फरवरी में कुछ पर्चियां फर्जी तरीके से काटकर किसानों को दी थी।

जिसकी एफआईआर दर्ज कराने के लिए भाकियू भानू गुट लड़ाई लड़ रहा है। अब शुगर मिल में घटतौली का मामला पकड़ा गया है। जिस अनुपात से घटतौली पकड़ी गई है, उसी अनुपात से किसानों को गन्ना का भुगतान दिया जाना चाहिए। कुछ लोग किसानों को बहका कर उनका शोषण कर रहे हैं। 


ब्रजवीर तोमर ने कहा कि भानू गुट शुगर मिल को किसानों का शोषण करने पर मुंहतोड़ जवाब देगा। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा। बैठक में अनुज सोम, मास्टर सत्यजीत, विक्रांत चौधरी, यशविंद्र चौधरी, सगीर, योगेंद्र, राजीव, अखिलेश, वली राठौर, विक्रम सोम, बिजेंद्र सिंह, जगत सिंह, कपिल सोम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed