फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers demonstrating on the highway, also jammed

किसानों का हाईवे पर प्रदर्शन, जाम भी लगाया

Wed, 23 Oct 2019 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrating on the highway, also jammed
प्रदर्शन दौरान बाइक रैली निकालते किसान - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। गन्ना मूल्य 600 रुपये कुंतल और पृथक पश्चिम प्रदेश के निर्माण समेत अन्य समस्याओं को लेकर किसानों ने हाईवे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाईवे पर जाम लगाया दिया। बाद में राज्यपाल को संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों ने जामिया तिब्बिया कॉलेज के निकट हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता की उन्नति के लिए प्रदेश का चार भागों में विभाजन होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण से ही प्रदेश का विकास संभव होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी हैं। सरकार किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य तक नहीं दे रही है। इस कारण किसान कर्जदार होकर आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वर्मा ने कहा कि जब तक 600 रुपये क्विंटल गन्ने का भाव घोषित नहीं किया जाता, तब तक मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद किसान प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम राकेश कुमार सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। इसमें पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण कराने, मेरठ में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना कराने, पश्चिम के विकास के लिए 50 हजार करोड़ का पैकेज देने, किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने, चीनी मिलों से किसानों का बकाया और ब्याज का भुगतान कराने, घटतौली रोकने, चीनी मिलों से खाद हेतु प्रेस मढ़ मुफ्त दिलाने की मांग की। इस मौके पर सैनी, नीरज कपिल, गुलविंदर सिंह, रविंद्र प्रधान, हरपाल सिंह, नीरज सैनी, हाजी सुलेमान, हाफिज मुर्तजा त्यागी, फिरोज खान, रविंद्र गुर्जर, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed