फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers demonstrated at the power plant

Muzaffarnagar News: किसानों ने किया बिजलीघर पर प्रदर्शन

Sat, 23 Dec 2023 05:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated at the power plant
फोटो
विज्ञापन

चरथावल। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की निगरानी में बिजलीघर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीओ प्रांशु त्यागी को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

शनिवार को मंडल अध्यक्ष शाहबाज त्यागी के साथ क्षेत्र की समस्याओं को लेकर किसान बिजली घर पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से खराब मीटर तत्काल ठीक कराने, घरेलू कनेक्शन 30 हजार रुपये बकाया तक नहीं काटाने, रात में डकैतों की धरपकड़ की तरह छापेमारी नहीं हो, नए कनेक्शन में उगाही बंद हो, कैंपों के जरिए विद्युत कनेक्शन जरूरतमंदों को देने और नलकूपों पर मीटर नहीं लगाने की मांग की। जिला अध्यक्ष चौधरी गुलबहार, अमित कुमार, सलीम त्यागी, पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष रवित चौधरी, नगर अध्यक्ष चरथावल इरफान त्यागी, शादाब त्यागी पावटी, सोनू त्यागी, विजय कुमार, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed