{"_id":"643aa262277f7bc4570c5f14","slug":"farmers-crop-burnt-due-to-falling-of-high-tension-wires-muzaffarnagar-news-c-14-1-191149-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हाईटेंशन तारों के गिरने से किसान की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हाईटेंशन तारों के गिरने से किसान की फसल जली
विज्ञापन
-भाकियू नेताओं ने मौके पर पहुंंचकर की मुआवजे की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। रोनी हरजीपुर गांव में हाईटेंशन लाइन टूटने से दो किसानों की गेहूं और ईख की फसल जलकर राख हो गई। भाकियू नेता विकास शर्मा ने किसानों के साथ मौके पर पहुंचकर विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने निगम से नुकसान की भरपाई करने की मांग रखी।
किसान कुलदीप खेतों के ऊपर से गुजर रहीं 11 हजार की लाइन जर्जर और पुरानी हो चुकी है। किसानों ने कई बार निगम के अफसरों से तार और खंभों को बदलवाने की गुहार लगाई। मगर, तार और खंभे नहीं बदलवाए गए। शनिवार को करंट प्रवाहित तार टूटकर गिर गए। इससे किसानों के खेतों में लहलाती गेहूं और गन्ने की करीब 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर किसानों ले आग पर बमुश्किल काबू पाया।
मौके पर भाकियू नेता विकास पहुंचे। उनका आरोप है कि निगम के अधिकारी किसानों एवं आम लोगों पर बकाया बिल के नाम पर छापेमारी कर उत्पीड़न करते है। मगर, जर्जर तारों और खंभों की वजह से किसानों की गाड़ी कमाई मिट्टी में मिल जाती है।
विज्ञापन
एसडीओ चरथावल प्रियांशु त्यागी ने किसानों के बीच पहुंचकर किसान के नुकसान का आंकलन किया। उन्होंने जर्जर तारों और खंभों को बदलवाने का भरोसा देकर किसानों को शांत किया। इस दौरान श्रीपाल सिंह, वीर सिंह, गौरव पंवार, ऋषि पुंडीर, नरेश कुमार, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।