फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers created ruckus due to non-availability of fertilizers

Muzaffarnagar News: खाद न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा

Wed, 22 Mar 2023 05:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus due to non-availability of fertilizers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। गन्ना समिति के गोदाम पर खाद न मिलने से परेशान किसानों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि उन्हें समय से खाद नहीं मिल पा रहा है। पूरा दिन खाद लेने में निकल जाता है।
गांव दाहोड़, तुलसीपुर, अंबरपुर, रसूलपुर, खेड़ी, वाजिदपुर खुर्द, अहरोड़ा, बहापुर, बिहारीपुर, जसोला, सठेड़ी आदि के किसान बुधवार को खाद लेने के लिए गोदाम पर पहुंचे। डॉ नरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, आकाश, सुभाष सिंह, सतीश, विक्रांत, रविंद्र, जगबीर, मदन सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, मंगल सेन, जोगेंद्र, योगेंद्र आदि ने खाद न मिलने पर प्रदर्शन किया। कहना था कि स्टोर इंचार्ज गोदाम पर देरी से पहुंचते हैं। इस कारण भीड़ लग जाती है। कई-कई घंटे लाइन में लगकर खाद लेना पड़ता है। समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

उधर, स्टोर इंचार्ज संजीव कुमार का कहना है कि समिति से 80 गांव जुड़े हैं। इस कारण अधिक भीड़ रहती है। उन्होंने कहा कि अन्य समितियों पर भी कुछ गांव लगाने चाहिए। ताकि उनके ऊपर भार कम हो सके और किसानों को समय से खाद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed