{"_id":"664bdb7cb3b41e4b0c046e15","slug":"farmers-condition-deteriorated-while-spraying-pesticides-death-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-122695-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कीटनाशक का छिड़काव करने के दौरान किसान की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कीटनाशक का छिड़काव करने के दौरान किसान की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
चरथावल। बिरालसी में कीटनाशक का छिड़काव करने के दौरान किसान की हालत बिगड़ गई। किसान की मौत के मामले में पुलिस ने कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
रविवार को गांव का प्रवीण (51) खेत पर फसलों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए थे। दवा छिड़कते हुए अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बेगराजपुर मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन नाजुक हालत में देर शाम उसकी मृत्यु हो गई।
थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने परिजनों की मांग पर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। सोमवार दोपहर बाद उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजस्व विभाग के लेखपाल लोकेश कुमार ने बताया परिजनों का आवेदन मिलने के बाद जांच की जाएगी। यदि संभव हुआ तो मुख्यमंत्री किसान आपदा राहत कोष से मृतक के परिजनों को सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद