{"_id":"66f6e746fa3c755b5f084e38","slug":"farmers-condition-deteriorated-while-spraying-pesticides-death-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-130834-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कीटनाशक का छिड़काव करते समय किसान की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कीटनाशक का छिड़काव करते समय किसान की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
-परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर अंतिम संस्कार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। क्षेत्र के खेड़की गांव में धान की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय किसान छात्रपाल (63) की हालत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर अंतिम संस्कार कर दिया।
किसान छत्रपाल बृहस्पतिवार सुबह धान पर कीटनाशक नाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। किसी तरह वह घर पहुंचा और ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचकर लेट गया।
कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो वह बेहोश मिला। परिजन किसान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी ले गए। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।