फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers caught destitute animals, police sent them to Gaushala

Muzaffarnagar News: किसानों ने निराश्रित पशुओं को पकड़ा, पुलिस ने गोशाला भिजवाया

Fri, 04 Aug 2023 06:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers caught destitute animals, police sent them to Gaushala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसूरपुर। किसानों ने खेतों में घूमते दर्जनों निराश्रित पशुओं को पकड़ लिया और उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय में बांधने की घोषणा कर दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए। रात्रि में ही निराश्रित पशुओं को गोशाला में भिजवाया।
गांव सोहजनी तगान के किसान निराश्रित पशुओं से परेशान है। बृहस्पतिवार की रात किसानों ने निराश्रित घूमते दर्जनों गोवंश को पकड़ लिया। घोषणा कर दी कि पकड़े गए इन पशुओं को शुक्रवार की सुबह जिलाधिकारी कार्यालय पर बांधा जाएगा। किसानों की इस घोषणाा के बाद प्रशासन तथा पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

रात में ही तहसीलदार खतौली और मंसूरपुर थानाध्यक्ष अखिल चौधरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और 22 पशुओं को वाहनों से गांव नावला स्थित गोशाला में भिजवाया। इस अवसर पर अक्षु त्यागी, गौरव त्यागी, शुभम त्यागी, गजेंद्र त्यागी, अरुण, अशोक व बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed