{"_id":"619beb97f591c929c848469c","slug":"farmers-can-do-ten-thousand-transactions-from-the-committee-muzaffarnagar-news-mrt5659413169","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति से दस हजार का लेनदेन कर सकते हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति से दस हजार का लेनदेन कर सकते हैं किसान
विज्ञापन
किसान सेवा सहकारी समिति मोरना की वार्षिक बैठक में बोलते सचिव रवि बालियन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समिति से दस हजार का लेनदेन कर सकते हैं किसान
मुजफ्फरनगर, मोरना। किसान सेवा सहकारी समिति मोरना में आयोजित वार्षिक बैठक में बोलते हुए सचिव रवि बालियान ने कहा कि किसानों अब समिति कार्यालय से अपना खाता खोलकर दस हजार का लेनदेन कर सकते हैं। समिति पर किराए पर खेतीबाड़ी के लिए कृषि यंत्र उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि समितियों की ओर से पेट्रोल पंप खोले जाएंगे, जिसके लिए प्रस्ताव रख जमीन तलाश की जा रही है। किसान केसीसी को समय रहते रिनिवल कराये। समिति का 3.79 करोड़ बकाया है, किसान जल्द ही अपना ऋण देने का प्रयास करना चाहिये। समिति में 1.30 करोड़ शेयर धारक किसान रजिस्टर हैं, जिनको 2021 का दस प्रतिशत के हिसाब से 13 लाख रुपये का लाभांश सीधे खातों में भेजा गया है।
बैठक में सचिव धीर सिंह पुंडीर ककरौली, शेखर सिंह तिस्सा, ओमप्रकाश सीकरी, अनुज मालिक भोपा, सुरेश गादला आदि ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता चेयरमैन सुनीता राठी ने की। मौके पर एडीओ विकास यादव को भवर सिंह, उदयवीर राठी, विनोद शर्मा, वीर सिंह, आदि समिति सदस्यों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजन में वैभव राठी, तेजपाल, बालकिशन, अमित कुमार व कविता ने मुख्य भूमिका निभाई।