UP: टिकैत बोले- किसान मुश्किल में हैं, समय पर भुगतान करें मिल, पढ़िए और क्या कहा...
Muzaffarnagar News : नरेश टिकैत ने कहा कि गन्ने के समय पर बकाया भुगतान के लिए प्रशासन व चीनी मिल के अधिकारियों पर दबाव बनाया जाएगा।
विस्तार
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि निर्धारित समय पर भुगतान के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाया जाएगा। धरनास्थल पर बैठे किसानों से वार्ता कर कुशलक्षेम पूछी।
बृहस्पतिवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को बताया कि गन्ने के समय पर बकाया भुगतान के लिए प्रशासन व चीनी मिल के अधिकारियों पर दबाव बनाया जाएगा। पांच महीने से धरने पर बैठे किसानों का हौसला बढ़ाया।
यह भी पढ़ें: किसानों का दर्द: 13 साल में बढ़े सिर्फ 140 रुपये, लागत हुई दो गुना, रिपोर्ट में देखिए BJP-SP और BSP का रिकॉर्ड
धरनास्थल पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की सूचना पर चीनी मिल के उपाध्यक्ष जंग बहादुर तोमर व गन्ना प्रबंधक शिवकुमार त्यागी अन्य अधिकारियों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। भुगतान को लेकर चौ. टिकैत ने चीनी मिल के अधिकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने जल्दी ही पूर्ण भुगतान देने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें
इस मौके पर भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार, विकास त्यागी, वीर सिंह, अजीत, प्रवेंद्र, अबरार, आसु राणा, राजकरण, विपिन, प्रवीण, पवन व कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।