फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers are bringing wheat to the centers

केंद्रों पर किसान ला रहे हैं गेहूं

Sat, 25 Apr 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers are bringing wheat to the centers
केंद्रों पर किसान ला रहे हैं गेहूं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। गेहूं क्रय केंद्रों पर सरकार की ओर से गेहूं खरीद का कार्य शुरू है। क्रय केंद्र पर तमाम इंतजाम किए गए हैं। मंडी समिति में बनाए गए गेहूं क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। एसएमआई एसपी सिरोहा ने बताया कि शनिवार तक 116 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। इस वर्ष सात हजार क्विंटल का लक्ष्य मिला है। गत वर्ष पांच हजार क्विंटल गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। गेहूं क्रय केंद्र पर गत वर्ष 5802 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी, जो दिए गए लक्ष्य से आठ क्विंटल अधिक रहा था। किसानों को गेहूं की खरीदारी का भुगतान ऑनलाइन किया जा रहा है। किसानों को 1925 रुपये क्विंटल का गेहूं का दाम दिया जा रहा है। किसान से आधार कार्ड, पंजीकरण, बैंक की पासबुक, खसरा खतौनी, फोटो तथा मोबाइल नंबर लिया जा रहा है, जिससे किसान के खाते में ऑनलाइन भुगतान भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि 72 घंटे में सरकार किसान के खाते में भुगतान भेज रही है। उधर ,बांटमाप तौल निरीक्षक दीप्ति श्रीवास्तव ने एसएमआई कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed