फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers and laborers ready to cross if cut is not given: Thakur Puran Singh

कट नहीं मिला तो किसान-मजदूर आरपार के लिए तैयार : ठाकुर पूरण सिंह

Fri, 31 Mar 2023 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers and laborers ready to cross if cut is not given: Thakur Puran Singh
बुढ़ाना के राजपुर गढ़ी गांव मं धरने को संबोधित करते ठा पूरणसिंह।
राजपुर गढ़ी गांव में चल रहे धरने पर किसान मजदूर संगठन ने किया एलान
विज्ञापन


- छह अप्रैल को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से भी मिलेगा एक प्रतिनिधि मंडल



संवाद न्यूज एजेंसी

बुढ़ाना। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि ग्रीन कॉरिडोर पर राजपुर छाजपुर में कट देने की मांग करते हुए कहा कि इससे बुढ़ाना क्षेत्र के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा और पूरे क्षेत्र का विकास होगा। अगर कट नहीं मिला तो किसान आंदोलन करेंगे और आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए भी तैयार है।

क्षेत्र के किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं का राजपुर गढ़ी गांव में धरना जारी है। बृहस्पतिवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि छह अप्रैल को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इस समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। समस्या हल नहीं हुई तो आठ अप्रैल को राजपुर में महापंचायत होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान अब अपनी जमीन पर चलने के लिए टोल टैक्स नहीं देंगे। राजपुर गढ़ी से देहरादून एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के लिए कट मिलना चाहिए। इस कट से हरियाणा और पश्चिमी यूपी के लोगों को लाभ होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक ने कहा कि किसान समस्याओं से घिरा हुआ है। सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। चौगामा नहर में पानी न आने, गन्ने का भुगतान समय पर न मिलने, नदी की गंदगी दूर कराने, बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग उठाई गई। संगठन के धरने पर जिलाध्यक्ष दीपक सोम , बाबा ठाठ सिंह , घासीराम , नरेंद्र अध्यक्ष , संजू राजपुर ,दीपक कुशवाह , प्रिंस राणा , अजब सिंह , महेश त्यागी , बिल्लु राणा , क्रिशनपाल , अनिल , सतेंद्र , मदन सिंह , रिछपाल प्रधान, अशोक मास्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनतीजा रही प्रशासन से बातचीत

धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार, गन्ना विभाग व चीनी मिल के अधिकारियों के साथ घंटों चली वार्ता बेनतीजा रही। किसानों ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed