{"_id":"6328c3f37b9fdf539d143f17","slug":"farmers-agree-on-the-assurance-of-payment-of-sugarcane-price-muzaffarnagar-news-mrt6060113159","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य भुगतान के आश्वासन पर माने किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य भुगतान के आश्वासन पर माने किसान
विज्ञापन

बुढ़ाना। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य भुगतान सहित आठ समस्या को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरने के बीच पहुंचे चीनी मिल भैसाना के जीएम ने इस महीने में कुल 50 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों की संख्या में किसान अपने-अपने वाहनों से किसान तहसील मुख्यालय पहुंचे। किसानों ने तहसील परिसर में तहसीलदार कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। गठवाला खाप के चौधरी व भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि उनका संगठन किसानों की हर समस्या का समाधान करेगा। मजदूरों व किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी किसान व ग्रामीण का उत्पीड़न हुआ तो संगठन उसका साथ देगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि चीनी मिल भैंसाना ने समय पर भुगतान नहीं किया तो सेंटर नहीं खोलने दिए जाएंगे। तहसील में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है। हिस्सा प्रमाण पत्र के लिए किसानों को अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते हैं। वे किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार समझाया जा चुका है। किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। किसी भी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। भैंसाना चीनी मिल के जीएम केन देवेंद्र सिंह व गन्ना समिति के सचिव बीके राय ने इस महीने में 50 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आश्वासन दिया। बाकी भुगतान सत्र चालू होने से पहले करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया। धरने की अध्यक्षता घासीराम व संचालन संयुक्त रूप से शीशपाल मलिक व सुधीर पंवार ने किया। धरने में बलबीर सिंह, राजेंद्र सिंह पंवार, गौतम पंवार, दुष्यंत मलिक, सुदेश मलिक, संजीव, देशपाल, विनोद तोमर, केपी ठेकेदार व राजीव आदि मौजूद रहे।