फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers afraid of leopard, guarding the fields with sticks

Muzaffarnagar News: तेंदुए से सहमे किसान, लाठी-डंडे लेकर खेतों में पहरेदारी

Tue, 22 Aug 2023 05:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers afraid of leopard, guarding the fields with sticks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। गांव मंतौड़ी के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। किसान मंगलवार की सुबह लाठी डंडे लेकर अपने खेतों में चारा लेने के लिए गए।
सोमवार की सुबह किसान टेकचंद ने तेंदुआ देखकर खेत से भागकर अपनी जान बचाई थी। पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने ईख के खेत के चारों तरफ तेंदुए को पकड़ने को जाल भी लागाया था। कई घंटे सर्च अभियान चलाने के बावजूद तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका था। इस कारण जाल हटा लिया था।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान का मानना है कि तेंदुआ ईख के खेत से निकलकर दूसरे खेतों में चला गया होगा, इसलिए तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका। बताया कि किसान मंगलवार की सुबह अपने खेतों में लाठी डंडे लेकर चारा काटने के लिए खेतों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी ने बताया कि मंतौड़ी के जंगल से ईख के खेत के चारों तरफ लगाए गए जाल को हटवा दिया गया है। बिजनौर से कैप्चर पिंजरा मंगवा लिया गया है। किसानों से कहा गया है कि जंगल में तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत सूचना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed