फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer sprinkles kerosene oil on himself in tehsil

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - किसान ने तहसील में मिट्टी का तेल छिड़का

Wed, 21 Feb 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 21 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer sprinkles kerosene oil on himself in tehsil
मुजफ्फरनगर। सदर तहसील में दोपहर के समय तब हंगामा खड़ा हो गया जब एक किसान ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। एसडीएम ने किसान और उनके साथ आए किसान नेताओं से बात कर मामले का निस्तारण किया।
विज्ञापन

गांव खुड्डा का संजय कश्यप मछली के तालाब का पट्टेदार है। उस पर सात लाख 22 हजार बकाया है। आरोप है कि नई बोली को लेकर एसडीएम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेंद्र ने उसे बोली देने से मना कर दिया। उसे बताया कि बकाएदार बोली नहीं दे सकता। इसे लेकर दोनो में बहस हो गई। गत शाम यह घटना हुई थी। इससे नाराज संजय मंगलवार तो तहसील में पहुंचा और पेशकार के कार्यालय के सामने मिट्टी का तेल छिडककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने उसे बचा लिया। इस बीच किसान नेता अंकित गुर्जर किसानों के साथ वहां पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर एसडीएम परमानंद झा तहसील में पहुंचे। उन्होंने किसान नेताओं और पीडि़त किसान से बात की। बातचीत के बाद समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। बाद में मामला निपट गया।
विज्ञापन


पेपर मिलों में वेस्ट पन्नी जलाने की शिकायत
मुजफ्फरनगर। गांव पीनना के सुमित मलिक ने डीएम को शिकायत की है कि पेपर मिलों में बेकार पन्नी जलाई जा रही है। इससे प्रदूषण फैल रहा है। वह इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुका है। जांच में कई पेपर मिलों में इस शिकायत को सही पाया गया है। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण करने को कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed