{"_id":"5e9347098ebc3e7745354090","slug":"farmer-s-wife-dies-son-injured-in-accident-muzaffarnagar-news-mrt47749944","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किसान की पत्नी की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में किसान की पत्नी की मौत, पुत्र घायल
विज्ञापन
हादसे में किसान की पत्नी की मौत, पुत्र घायल
चरथावल। खेत से गेहूं कटाई करके अपने गांव रोनी हरजीपुर निवासी महिला की कार की चपेट में आकर मौत हो गई। मृत महिला का बेटा घायल हो गया।
रोनी हरजीपुर निवासी अमित और उसकी माता सुदेश देवी (52) शनिवार को खेत पर गेहूं काटने गए थे। खेत पर काम निपटाने के बाद दोनों पैदल बिरालसी नहर से गांव वापस आ रहे थे। उसी दौरान नहर पटरी पर राजेंद्र सिंह के बाग के निकट इनोवा ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। सूचना ग्रामीणों ने बिरालसी निजी चिकित्सक को दिखाया। घायल सुदेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मुजफ्फरनगर बेगराजपुर हॉस्पिटल में ले जाते महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। भाकियू नेता विकास शर्मा ने मृतका का रात में पोस्टमार्टम प्रशासन से अनुरोध किया। उसके बाद चिकित्सकों ने रात्रि में ही मृतका का पोस्टमार्टम हुआ। रविवार को गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। घायल पुत्र अमित ने मौके पर वारदात के समय कार के पंजीकरण नंबर का फोटो मोबाइल में ले लिया था। उसी के आधार पर वाहन संख्या दर्शाते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।