फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer's schools

जिले में लगाई जाएंगी किसान पाठशालाएं

Sat, 02 Dec 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmer's schools
kisan
जिले में पांच दिसंबर से किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में स्कूल की छुट्टी के बाद ये पाठशालाएं लगाई जाएंगी। किसानों को खेती की उन्नत फसलों, कृषि निवेश, बीज और उर्वरकों की नवीनतम जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि जनपद के किसानों के उन्नयन एवं विकास के लिए उन्हें कृषि संबंधी नवीनतम तकनीकी की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा। जनपद की समस्त न्याय पंचायतों के दो-दो ग्रामों में आयोजन होंगे, जिसमें एक ग्राम पंचायत में पांच से नौ दिसंबर तक और दूसरी में 11 से 15 दिसंबर तक प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की छुट्टी के बाद 3.30 बजे से 4.30 बजे तक किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


किसान पाठशाला के पहले दिन में फसल चक्र एवं जनपद में रबी की प्रमुख फसलें, मुख्य प्रजातियां, बीजों पर अनुदान, प्रभावी बिंदु एवं कृषि विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं स्वायल हेल्थ कार्ड, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं टिकाऊ खेती, जीरो बेस्ट एग्रीकल्चर एवं जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे दिन किसान प्रशिक्षण में कृषि निवेश, बीज, उर्वरक, कीटनाशक का महत्व, कृषि यंत्र, सोलर पंप, स्प्रिकंलर सिंचाई एवं जल प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार तीसरे दिन प्रधानमंत्री फसली बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना की जानकारी किसानों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे दिन औद्यानिक फसलों का महत्व एवं उद्यान विभाग द्वारा प्रदत्त शासकीय सुविधाएं, कृषि वानिकी, हार्वेस्ट तकनीकी और मूल्य संवर्धन के साथ आय दोेगुना करने की रणनीति और ई बाजार की जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार पांचवे दिन किसान पाठशाला में कृषि रक्षा का महत्व, एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन कृषि लागत घटाने के उपाय, शासकीय अनुदानों की डीबीटी प्रक्रिया एवं कृषक विचार, विमर्श, पारदर्शी किसान सेवा योजना एवं डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की जानकारी भी दी जाएगी।


डीएम ने बताया कि नरेंद्र कुमार उप कृषि निदेशक को विकास खंड सदर, जसवीर सिंह तेवतिया जिला कृषि अधिकारी को विकासखंड बघरा, अरविंद कुमार उप परियोजना निदेशक आत्मा को विकासखंड चरथावल, ओमप्रकाश सिंह यादव जिला गन्ना अधिकारी को विकासखंड पुरकाजी, तुलसीराम भूमि संरक्षण अधिकारी को विकासखंड जानसठ, आरसी पाठक जिला उद्यान अधिकारी को विकासखंड मोरना, डॉ हरपाल सिंह मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को विकासखंड खतौली, पवन कुमार विश्वकर्मा कृषि रक्षा अधिकारी को विकासखंड बुढ़ाना तथा आरके श्रीवास् सहायक निदेशक मत्स्य को विकासखंड शाहपुर का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed