{"_id":"62c9d0ee9ea2bb66fc31ccbe","slug":"farmer-s-life-lost-in-the-bushfire-muzaffarnagar-news-mrt5962383165","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़फूंक में चली गई किसान की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़फूंक में चली गई किसान की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की दोपहर गांव मजलिसपुर तोफिर के किसान को डस लिया था सांप ने
परिजनों ने झाड़फूंक कराई, लेकिन नहीं सुधरी हालत, शनिवार सुबह मोरना अस्पताल में हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। खेत में सिंचाईं करने गए किसान को सांप ने डस लिया। प्रभावित स्थान पर बंध लगाकर किसान की झाड़फूंक कराई गई। मगर, तबियत में सुधार नहीं आया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे हरिद्वार में लक्सर ले जाया गया। वहां एंटीवेनम नहीं मिलने पर किसान को मोरना पीएचसी लाया गया। मगर, तब तक किसान की मौत हो गई थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।
गांव मजलिसपुर तोफिर निवासी 32 वर्षीय मांगेराम पुत्र धर्मपाल सैनी शुक्रवार की दोपहर हाजीपुर गांव स्थित अपने खेतों पर सिंचाई करने गया था। ट्यूबवेल के पास उसके पैर में सांप ने डस लिया। निकट ही दूसरे खेत में कार्य कर रहे किसान ने उसके पैर को कपड़े से जकड़ कर बांध दिया। इसके बाद किसान को भोपा में तांत्रिक के पास ले जाया गया। झाड़फूंक कराने के बाद परिजन उसे घर ले आए। देर शाम मांगेराम की तबियत बिगड़ने लगी तो उसे हरिद्वार के लक्सर अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक बताते हुए एंटी वेनम उपलब्ध न होने की बात बताई। परिजन शरिवार की सुबह मांगेराम को मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आ गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी बबली, पुत्र नीरज व विनोद और पुत्री आरती व पूजा को छोड़ गया है। किसान की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया है। पीड़ित किसान परिवार ने मुआवजे की गुहार प्रशासन से लगाई है।