{"_id":"6100484b8ebc3e09107ed0e7","slug":"farmer-s-land-sold-as-a-fake-heir-muzaffarnagar-news-mrt549315630","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वारिसान बनकर बेच दी किसान की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वारिसान बनकर बेच दी किसान की जमीन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव कूकड़ा निवासी किसान के फर्जी वारिसान बनकर कुछ लोगों ने उसकी भोपा रोड पर तिलकनगर कॉलोनी में स्थित जमीन पर पांच प्लॉट के बैनामे कर दिए। इनके आधार पर किसान की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी महक सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनकी भोपा रोड स्थित तिलकनगर में पैतृक खेती की जमीन है, जो बाद में आबादी क्षेत्र में आ गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने पिता पलटू की मौत के बाद उनके फर्जी वारिसान सेठू व नानू बनकर तीन महिलाओं गांव बेलड़ा निवासी मीनाक्षी देवी, देवपुरम ग्रीन एवेन्यू निवासी सरोज गुप्ता और सहारनपुर जनपद के रामपुर निवासी सुमन गुप्ता के नाम पर तीन प्लॉट के फर्जी बैनामे कर दिए। इन बैनामों में मोहल्ला शांतिनगर निवासी विशाल, ब्रह्मपुरी निवासी दुष्यंत शर्मा, नई मंडी निवासी आनंद प्रकाश गोयल और गांधी कॉलोनी निवासी कैलाश चंद सिंघल की भी भूमिका रही। आरोप है कि गांव नन्हेड़ी निवासी जगमाल ने पिता पलटू का फर्जी वारिसान कल्लू बनकर इसी जमीन में बचनसिंह कॉलोनी के राधिकापुरम निवासी राजेश्वरी देवी और मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव कुलंजनपुर निवासी कृष्णा देवी के नाम पर दो प्लॉट के फर्जी बैनामे कर दिए। दोनों बैनामों में मुस्तफाबाद निवासी राकेश कुमार, मल्हूपुरा निवासी प्रदीप गोयल और गांव चित्तौड़ा निवासी रोशन लाल भी शामिल रहे।
पीड़ित के अनुसार, अब फर्जी बैनामों के आधार पर आरोपी उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने सभी 13 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।