{"_id":"610d7daf8ebc3e88e51ab71b","slug":"farmer-labor-save-self-respect-and-brotherhood-conference-organized-muzaffarnagar-news-mrt5507739170","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मजदूर स्वाभिमान बचाओ व भाईचारा सम्मेलन आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मजदूर स्वाभिमान बचाओ व भाईचारा सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन
बुढ़ाना में किसान मजूदर स्वाभिमान बचाओं व भाईचारा सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व मंत्री योगराज स
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान मजदूर स्वाभिमान बचाओ व भाईचारा सम्मेलन आयोजित
बुढ़ाना। किसान मजदूर स्वाभिमान बचाओ व भाईचारा सम्मेलन में रालोद के वक्ताओं ने हिंदु-मुस्लिम एकता पर बल दिया। उन्होंने भाजपा सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि सभी बिरादरियों के सहयोग से गरीब व किसान विरोधी सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी।
कस्बे के एक स्कूल में शुक्रवार को सुबह रालोद के किसान मजदूर स्वाभिमान बचाओ व भाईचारा सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें रालोद के पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है। देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ हिंदू व मुस्लिमों को साथ मिलकर लड़ाई लड़नी चाहिए। पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि भाजपा के शासन में सभी वर्ग असुरक्षित हैं। जब तक हिंदू व मुस्लिम एक नहीं होंगे, हम सफल नही हो सकेंगे। सभी बिरादरियों को संगठित होना होगा।
पूर्व विधायक धर्मवीर बालियान ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में भाजपा के गुंडाराज का पूरे देश को पता चल गया है। अधिकारी भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। महंगाई ने गरीबों व किसानों की कमर तोड़ दी हैं। पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कहा कि भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करने वाला देश का युवक बेरोजगारी के कारण निराश है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने के लिए लाए गए हैं। सरकार ने छोटे व्यापारियों को भी तबाह कर दिया है। रालोद के प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी ने कहा कि मंदिर-मस्जिद पर राजनीति करके सत्ता में आने वाली सरकार ने हिंदू व मुस्लमानों को आपस में बांट दिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर सहकारी समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत, किसान प्रकोष्ट के उद्धम सिंह, राधे ठाकुर, ओमकार बालियान, सुरेंद्र, मोनू व विरेंद्र आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की आयोजिका अनुपमा चौधरी ने सभी का धन्यवाद किया। अध्यक्षता ठा. तेजसिंह व संचालन बालकिशोर त्यागी ने किया।