फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer killed in accident on highway, fellow injured

हाईवे पर हादसे में किसान की मौत, साथी घायल

Sun, 17 Oct 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed in accident on highway, fellow injured
मंसूरपुर में घोलरा पुल के पास हादसे में पलटा ट्रैक्टर - फोटो : KHATAULI
हाईवे पर हादसे में किसान की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। दिल्ली-दून हाईवे पर धौलापुल के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी, जिससे कार आगे जाते ट्रैक्टर से जा भिड़ी। कार की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर सवार गांव लच्छेड़ा निवासी दो किसान घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक किसान को मृत घोषित कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव लच्छेड़ा निवासी किसान पवन (55) पुत्र हरपाल और योगेंद्र शनिवार दोपहर ट्रैक्टर लेकर किसी काम से मंसूरपुर जा रहे थे। अपराह्न करीब ढाई बजे जैसे ही वे हाईवे पर धौलापुर के निकट पहुंचे, पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने अपने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बेकाबू हुई कार आगे चल रही किसानों के ट्रैक्टर से जा भिड़ी, जिससे ट्रैक्टर बीच सड़क पर पलट गया और दोनों किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल किसानों को पलटे ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां पवन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के चंद मिनट बाद ही मुजफ्फरनगर की ओर से मेरठ जा रहे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी मौके पर जा पहुंचे और हादसा देख मौके पर मौजूद पुलिस को घायलों की त्वरित मदद करने के निर्देश दिए। वहीं, हादसे के बाद तीनों वाहन बीच सड़क पर फंसने से हाईवे की एक साइड पर जाम भी लग गया, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed