फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer killed by being trapped in tractor rotavator

ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत

Tue, 02 Jun 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed by being trapped in tractor rotavator
ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। गांव बरला में खेत जोत रहे किसान की ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसने से मौत हो गई। किसान का शरीर कई टुकड़ों में बंटकर क्षत-विक्षत हो गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे-खाक कर दिया है।

छपार थाना क्षेत्र के गांव बरला निवासी कारी अब्दुल रउफ (70 वर्ष) पुत्र मकसूद हसन मंगलवार सुबह आठ बजे अपने भतीजे नाजिम के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर गया था। खेत पर किसान भतीजे के साथ ट्रैक्टर में रोटावेटर फिट कर खेत जोतने लगा। इसी दौरान रोटावेटर में खरपतवार फंस गई, जिस पर वृद्ध ट्रैक्टर रुकवाकर खरपतवार को निकालने लगे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर आगे चल पड़ा, जिससे वृद्ध रोटावेटर में फंस गया और रोटावेटर के धारदार ब्लेड से उसका शरीर कई हिस्सों में कट कर क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया गया। शाम के समय किसान के शव को सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed