फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer Dheer Singh's last rites were performed, Revenue Department team took information

Muzaffarnagar News: किसान धीर सिंह का किया अंतिम संस्कार, राजस्व विभाग टीम ने ली जानकारी

Sat, 19 Jul 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer Dheer Singh's last rites were performed, Revenue Department team took information
खतौली। गांव गंगधाड़ी में भैंसे के हमले में किसान धीर सिंह की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजस्व विभाग कर्मचारियों ने गांव पहुंच कर किसान की मौत की जानकारी ली।
विज्ञापन

गंगधाडी निवासी किसान अपने भैंसे को बृहस्पतिवार दोपहर खेत से लेकर आया था। वह भैंसे को घर के बाहर नहला रहा था। इसी दौरान भैंसे ने उस पर हमला कर दिया। किसान धीर सिंह अपने भैंसे से जान बचाकर भागने लगा था, मगर भैंसे ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

भैंसे ने किसान को टक्कर मारी। इससे वह बिजली के खंबे से जा टकराया था। इसमें वह घायल हो गया था। किसान के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने भैंसे को लाठियां मारकर भगाया था। इस हमले में किसान की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर हादसे की जानकारी ली।
नायब तहसीलदार अमित रस्तोगी ने बताया कि लेखपाल विपिन कुमार को गांव में भेजा गया था। लेखपाल को हादसे की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पीड़ित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा की आर्थिक मदद दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed