{"_id":"61f6d7238a01c100543b9935","slug":"farmer-burnt-alive-after-catching-fire-in-the-field-muzaffarnagar-news-mrt5752212130","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में लगी आग की चपेट में आकर जिंदा जला किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में लगी आग की चपेट में आकर जिंदा जला किसान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : जानसठ के गांव राजपुरकला में किसान मौत की ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव राजपुर कलां में गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाने की कोशिश में किसान की जलकर मौत हो गई। पुलिस नेे शव पोस्टमार्टम को भेजा है। किसान के परिवार में शोक छाया है। बताया गया कि किसी ने खेत में जलती हुई बीडी फेंक दी थी। जिससे पत्तियों में आग गई और फसल भी चपेट में आ गई।
रविवार सुबह गांव राजपुर कलां निवासी 72 वर्षीय राजपाल अपने खेत पर गन्ने छीनने गया था। वहां अन्य लोग भी गन्ना छील रहे थे। इसी दौरान गन्ना छिल रहे व्यक्तियों में से किसी ने जलती बीड़ी खेत में फेंक दी। तब खेत में पड़ी पत्तियों ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में खेत में खड़ी गन्ने की फसल ने भी आग पकड़ ली। गन्ना छीलने के लिए खेत में मौजूद व्यक्तियों द्वारा बुझाने की कोशिश की गई। ग्रामीणों को भी आग की सूचना दी। इसी दौरान राजपाल आग बुझाने के लिए खेत के अंदर जा पहुंचा। वह खेत में लगी भयंकर आग की चपेट में आ गया। आग में घिरकर राजपाल की खेत में ही मौत हो गई। काफी तलाशने के बाद ग्रामीणों को खेत में राजपाल का जला हुआ शव मिला। यह देखकर परिवार के लोगों में शोक छा गया।
उधर, सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। किसानों से मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि संभवत: किसी व्यक्ति ने बीड़ी पी कर खेत में फेंक दी। इसके बाद खेत में लगी आग में घिरने से किसान राजपाल की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे राजीव ने हादसा बताते हुए लिखित में दिया है।