खतौली। तहसील में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विक्रम सैनी ने कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत चार पीड़ित किसानों कोे चेक दिए। उन्होंने वरासत के खसरा खतौनी की नकल भी दी। साथ ही मतस्य पालकों को भी पट्टे के कागजात भी दिए गए।
शुक्रवार को तहसील सभागार में कार्यक्रम में विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने सभी लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनके बारे में अधिकारियों से जानकारी कर उनका लाभ उठाए। उन्होंने कृषि दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत गांव पुरबालियान निवासी विरेंद्र, जौहरा निवासी बबीता, दिनकरपुर निवासी मीरा, बडसू निवासी राजकुमारी को पंाच-पांच लाख रुपये के चेक दिए। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वरासत की खतौनी की नकल बुआडा खुर्द निवासी रामरति, खांजापुर निवासी सोमपाल, टिटौडा निवासी संदीप व मुकुल मोतला, टबिटा निवासी मंगूदत्त शर्मा को दी गई। इसके अलावा मतस्य पालन के लिए गांव चादसमन, ककराला, जोहरा, चलसीना, पाल आदि के पटटों के कागजात वितरित किए। इस दौरान तहसीलदार पुष्करनाथ चैधरी, पंकज भटनागर, उमेश कुमार, भावेश गुप्ता, नितिन त्यागी, सुधीश पुंडीर, अनिल पुंडीर आदि मौजूद रहे।