फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmani will get sick child treated: Balyan

फरमानी के बीमार बच्चे का उपचार कराएंगे : बालियान

Sun, 13 Dec 2020 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Farmani will get sick child treated: Balyan
खतौली के गांव मौहम्मदपुर माफी में फरमानी से उसके बीमार बच्चे की जानकारी लेते हुए केंद्रीय राज्य? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
फरमानी के बीमार बच्चे का उपचार कराएंगे : बालियान
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने सुरों का जादू बिखेरने के बल पर इंडियन आइडल के दूसरे राउंड में जगह बनाने वाली फरमानी नाज के बीमार बेटे का उपचार कराने की जिम्मेदारी ली। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने फरमानी नाज को इसकी पूरी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।
खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी फरमानी नाज व उनके भाई फरमान नाज के गाना गाते हुए वीडियो कुछ समय से सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए हैं। दोनों भाई-बहन ने हाल ही में सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले प्रसिद्ध शो इंडियन आइडल में शिरकत की थी, जहां शानदार गायिकी के बाद उन्हें दूसरे राउंड में जगह मिल गई है। इंडियन आइडल के दूसरे राउंड में पहुंचने के साथ ही दोनों भाई-बहनों को क्षेत्र में जबरदस्त सराहना मिल रही है। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान गांव मोहम्मदपुर माफी पहुंचकर फरमानी नाज व उसके भाई फरमान से मिले। डॉ बालियान ने फरमानी नाज को बुकें भेंट कर इंडियन आइडल के जरिये देशभर में जनपद का नाम रोशन करने पर उनकी हौसलाअफजाई की। उन्होंने फरमानी नाज के डेढ़ साल के बीमार बच्चे के स्वास्थ्य व उसके उपचार की जानकारी ली। संजीव बालियान ने परिवार के लोगों के आश्वस्त करते हुए कहा कि बच्चे का उपचार कराने की जिम्मेदारी हमारी है। डॉ बालियान ने बीमार बच्चे के उपचार की एम्स में पूरी व्यवस्था कराने का भी आश्वासन देते हुए अपने पीए को इस संबंध में निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बीमार बच्चे के उपचार के लिए गायिकी बना सहारा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी फरमानी नाज का निकाह मेरठ के छोटा हसनपुर निवासी इमरान से हुआ था। ससुराल में हुए विवादों के बाद काफी समय से वह अपने डेढ़ साल के बीमार बच्चे मोहम्मद अर्श के साथ मायके में ही रह रही है। फरमानी कहती है कि अपने बीमार बच्चे के उपचार के लिए ही उसने गायिकी का सहारा लिया और रोजमर्रा के काम करते हुए गाना गाकर उसके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने लगी। इस काम में फरमानी के भाई फरमान नाज ने भी बहन का साथ दिया और वह भी गाना गाते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने लगा। दोनों भाई-बहन इससे मिले धन से बीमार बच्चे का उपचार कराने लगे। सोशल मीडिया पर डाले गए इन वीडियो क्लिप से दोनों भाई-बहन को काफी चर्चाएं मिलीं, जिसके बाद अब इंडियन आइडल के दूसरे राउंड में जगह बनाकर उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम अर्श का होना है ऑपरेशन
खतौली। गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी फरमानी नाज का बेटा अर्श जन्म के बाद से ही बीमार है। फरमानी के अनुसार बेटे के हलक में छेद है, जिसके चलते वह जन्म से ही केवल दूध और दवाओं पर निर्भर है। बीमार अर्श का उपचार फिलहाल मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जिसका एकमात्र उपचार ऑपरेशन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed