फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farewell to moist eyes, martyr Ankit Choudhary merged into Panchtatva

नम आंखों से विदाई, पंचतत्व में विलीन हुआ शहीद अंकित चौधरी

Sun, 29 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farewell to moist eyes, martyr Ankit Choudhary merged into Panchtatva
मुजफ्फरनगर। असम के कोकराझार में गोली लगने से शहीद हुए हवलदार अंकित चौधरी को गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। सशस्त्र सीमा बल (एससएबी) की टीम ने सलामी दी। पीड़ित परिवार को हिम्मत बंधाने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

शहर के कृष्णापुरी पूर्व सभासद मुनेश देवी पत्नी प्रमोद बालियान के छोटे बेटे एसएसबी में हवलदार अंकित चौधरी की असम के कोकराझार में गोली लगने से मौत हो गई थी। एसएसबी की टीम शनिवार सुबह पार्थिव शरीर लेकर दिल्ली पहुंची। हेड क्वार्टर से टीम एसएसबी के वाहन में पार्थिव शरीर लेकर दोपहर डेढ़ बजे कृष्णापुरी स्थितं घर पर पहुंची। पार्थिव शरीर देखकर परिजन बिलख पड़े। लोगों की आंखे नम हो गई। करीब आधा घंटे बाद पार्थिव शरीर को काली नदी श्मशान घाट ले जाया गया। सवा तीन बजे पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंचा। एसएसबी की टीम ने शस्त्र झुकाकर शोक सलामी दी। बडे़ भाई मोनू चौधरी ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

हर आंख से निकला आंसू
हवलदार अंकित चौधरी का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गम की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा शुरू हुई तो लोगों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा, अंकित तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए। पीड़ित परिवार को हिम्मत बंधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जयदेव बालियान, सभासद अमित गोयल, मोहित मलिक, राजीव शर्मा, एडीजीसी अरुण शर्मा, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, संजय मित्तल, कंवरपाल वर्मा, राधे वर्मा, राकेश शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने अंतिम विदाई दी।
जवान की मौत दुखद
अंकित चौधरी की मौत के बारे में एसएसबी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। सैनिक की मौत दुखद है। परमानंद झा, एसडीएम सदर
हमारे लिए गम की बात
हमें मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं है, हमें तो बडे़ अधिकारियों ने शव परिजनों को सौंपने के लिए भेजा था। - लतापुत्र, निरीक्षक, एसएसबी
सेना पर हमे गर्व : बालियान
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पूरे देश केा सेना पर गर्व है। अंकित चौधरी ने देश सेवा के लिए बड़ा कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed