{"_id":"6090416f8ebc3e245c610a7a","slug":"family-played-bhaat-ceremony-online-for-marriage-muzaffarnagar-news-mrt536961577","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए परिवार ने ऑनलाइन निभाई भात की रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए परिवार ने ऑनलाइन निभाई भात की रस्म
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कोरोना काल में शादी समारोह से जुड़े रीति रिवाजों पर ग्रहण लग गया है। कोविड की बंदिश में चरथावल के एक परिवार को भात भरने की रस्म मोबाइल फोन पर ऑनलाइन पूरी करनी पड़ी। वर्चुअल कार्यक्रम में लोग उत्साहित नजर आए।
कस्बे के कानूनगोयान निवासी सुरेंद्र त्यागी की बहन मंजू गाजियाबाद रहती हैं। उनके बेटे अंकुर की शादी चार मई आज रुड़की में निश्चित हुई थी। शादी समारोह की रस्मों को लेकर चरथावल में उत्साह था। शादी के लिए सुरेंद्र के परिजन सुभाष, राजेंद्र, ओंकार तरुण, कुलदीप, अजय, सुमित, हिमांशु, प्रेमलता, सुनीता, कुसुम, पारुल, मीनाक्षी, बबीता और अंशु आदि में सोमवार को भात की महत्वपूर्ण रस्म अदा करने के लिए शादी में जाने को आतुर थे। अचानक कोरोना महामारी ने सभी के अरमानों पर विराम लगा दिया। कोविड गाइडलाइन के कारण कोई भी शादी समारोह में शिरकत कर भात भरने गाजियाबाद नहीं जा सके। अलग-अलग शहरों नोएडा, दिल्ली और मेरठ में रह रहे सदस्य मोबाइल फोन पर वर्चुअल एप से जुड़े। गाजियाबाद से बहन ने भात के लिए ऑनलाइन टीके की रस्म निभाई। इस रस्म को देख बच्चे अंकित, कपिल, अभिमन्यु, आयांश, अथर्व, अवनीश, अक्षु, अनु आक्षी में जिज्ञासा देखी गई।