{"_id":"5a81dd724f1c1b514a8b8e19","slug":"family-planning-program-starting-from-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरा से अंतराल, छाया की छांव में नियोजन, 15 से शुरू होगी योजना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरा से अंतराल, छाया की छांव में नियोजन, 15 से शुरू होगी योजना
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
परिवार नियोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को अनचाहे गर्भधारण से निजात मिलेगी। अब परिवार नियोजन के लिए अंतरा इंजेक्शन अंतराल बढ़ाएगा, जबकि छाया टेबलेट की छांव में परिवार का विकास होगा। योजना का शुभारंभ 15 फरवरी को जिला महिला चिकित्सालय से किया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं और पुरुषों को नसबंदी के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने परिवार विकास मिशन योजना शुरू की है। अभी तक अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए महिलाएं रोजाना गर्भ निरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती हैं। स्वास्थ्य विभाग से सहेली टेेबलेट मिलती है, लेकिन अब सहेली साथ छोड़ेेगी।
अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए महिलाओं के लिए कई उपाय तलाशे गए हैं। इसमें अंतरा इंजेक्शन से बच्चों में अंतराल रखा जाएगा। यह इंजेक्शन तीन माह में एक बार लगेगा। यह केवल महिलाओं के लिए प्रयोग होगा। इसके अलावा छाया टेबलेट दी जाएगी। इस गोली की खास बात यह होगी कि पहले तीन माह तक सप्ताह में दो टेबलेट खानी होगी। उसके बाद सप्ताह में एक गोली खाने से भी गर्भधारण रोका जा सकेगा। कार्यक्रम की शुरुआत जिले में 15 फरवरी से होगी।
विज्ञापन
प्रति डोज पर मिलेंगे 100 रुपये
मुजफ्फरनगर। अंतरा इंजेक्शन की डोज लेने वाली महिला को 100 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके अलावा आशाओं को भी लाभार्थियों को अस्पताल तक लाने के लिए 100 रुपये का अनुदान मिलेगा। इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए गांवों में ग्राम प्रधानों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहारा लिया जाएगा।
300 से 500 रुपये वसूलते हैं डॉक्टर
मुजफ्फरनगर। अंतरा इंजेक्शन लगाने के लिए के नर्सिंगहोम और प्राइवेट चिकित्सक 300 से लेकर 500 रुपये प्रति डोज के वसूलते हैं। सरकारी अस्पताल में यह सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है।
परिवार नियोजन के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं आई है। परिवार विकास मिशन के तहत महिलाओं को अनचाहे गर्भधारण से निजात देने के लिए अंतरा इंजेक्शन, छाया टेबलेट मिलेगी। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली है - डॉ पीएस मिश्रा, सीएमओ मुजफ्फरनगर।