फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Family of drug dealer took shelter in district hospital

दवा विक्रेता के परिवार ने जिला अस्पताल में शरण ली

Tue, 22 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Family of drug dealer took shelter in district hospital
8-मोरना में मृतक दवा व्यापारी की पत्नि अंजीता भोपा थाना प्रभारी को खरी खोटी सुनाते हुए - फोटो : KHATAULI
दवा विक्रेता के परिवार ने जिला अस्पताल में शरण ली
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की दुस्साहसिक हत्या के बाद पीड़ित परिजनों ने कस्बे से पलायन करने की घोषणा कर दी थी। परिवार के इस फैसले के बाद सोमवार को दिनभर उन्हें मनाने का दौर चलता रहा। इसका असर यह हुआ कि परिजनों ने कस्बे से पलायन नहीं करने की बात कही। हालांकि शाम को अनुज की पत्नी और दोनों बेटियां उनके बड़े भाई के जिला अस्पताल स्थित आवासीय परिसर में रहने के लिए चली गईं।

मोरना कस्बा निवासी दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की बृहस्पतिवार की देर रात हुई दुस्साहसिक हत्या के बाद से उसका परिवार दहशत के साये में है। पत्नी अंजीता व दो बेटियां कशिश व रिया की आंखों से खौफ का वो मंजर शायद ही कभी दूर हो सकेगा, जिसमें उन्होंने अपनी आंखों से परिवार के मुखिया को गोलियों से जख्मी होकर जमीन पर गिरते व जान गंवाते देखा था। यही वजह रही कि दवा विक्रेता की रस्म तेरहवीं संपन्न होते ही अनुज के बड़े भाई जगमोहन कर्णवाल ने उनकी पत्नी व दोनों बेटियों की सुरक्षा की खातिर परिवार समेत कस्बे से पलायन करने की घोषणा कर दी। परिवार ने कस्बे से सामान भी समेटना शुरू कर दिया, जिसके चलते सोमवार को भाजपा नेता के साथ ही पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय हुआ और परिवार के समक्ष पलायन न करने की अनुनय-विनय की। पीड़ित परिवार को हरसंभव सुरक्षा का भी आश्वासन दिया गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान हत्यारोपियों की अब तक फरारी के साथ ही घटना के समय पुलिस की लेटलतीफी को लेकर अनुज की पत्नी ने उन्हें जमकर नसीहतें दीं। सुरक्षा का आश्वासन मिलने पर शाम के समय आखिरकार पीड़ित परिवार ने पलायन न करने का आश्वासन दिया, लेकिन शाम को अंजीता अपनी दोनों बेटियों को साथ लेकर मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गई, जहां वे अनुज के बड़े भाई जगमोहन कर्णवाल के आवासीय परिसर में रहेंगी। हालांकि परिवार का सारा सामान मोरना स्थित पुश्तैनी मकान में ही मौजूद है, जहां फिलहाल अनुज के दूसरे भाई हरिकांत कर्णवाल अपने परिवार के साथ ही रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed