{"_id":"5fc3ea058ebc3e75047cf421","slug":"family-of-deceased-vikram-feared-murder-khatauli-news-mrt513293570","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक विक्रम के परिजनों को हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक विक्रम के परिजनों को हत्या की आशंका
विज्ञापन
जानसठ कोतवाली में मनफोड़ा के मृतक नौकर के परिजन इंस्पेक्टर से मिले।
- फोटो : KHATAULI
मृतक विक्रम के परिजनों को हत्या की आशंका
मुजफ्फरनगर, जानसठ। गांव मनफोड़ा निवासी मृतक विक्रम के चाचा संतराम व भाई बिंदर ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने घटना के खुलासे की मांग की।
गांव मनफोड़ा निवासी विक्रम पुत्र प्रकाश गांव के ही किसान कुलबीर के यहां नौकरी करता था। किसान कुलबीर के यहां शुक्रवार को लड़की की शादी थी। पुलिस के मुुताबिक विक्रम शुक्रवार की शाम को किसान की ट्यूबवेल पर ही सोने के लिए चला गया था। शनिवार की सुबह ग्रामीण जंगल में पहुंचे, तो विक्रम का शव किसान के खेत में आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने विक्रम की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई थी।
रविवार को मृतक के परिजन कोतवाली में इंस्पेक्टर से मिले। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए खुलासे की मांग की। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने परिजनों को खुलासा करने का आश्वासन दिया है।