फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Family members raised questions in the case of pregnant woman's death

गर्भवती महिला की मौत के मामले में परिजनों ने उठाए सवाल

Sun, 02 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Family members raised questions in the case of pregnant woman's death
गर्भवती महिला की मौत के मामले में परिजनों ने उठाए सवाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव पलड़ी निवासी छह माह की गर्भवती महिला की मौत के मामले में परिजनों ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं। गर्भवती महिला की 23 अप्रैल को ही मौत हो चुकी है। उसकी कोविड जांच रिपोर्ट 30 अप्रैल को परिजनों को मिली। इसमें उसका जांच सैंपल 25 अप्रैल को लिया जाना अंकित है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी सचिन सैनी ने छह माह की गर्भवती पत्नी अंजलि को 22 अप्रैल को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां अंजलि को रैपिड एंटीजन के आधार पर कोरोना पॉजिटिव बताते हुए कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया था। परिजन पत्नी को लगातार नेगेटिव बताते रहे थे, लेकिन उनकी तमाम दलीलों को नकार दिया गया था। इसी बीच 23 अप्रैल की रात गर्भवती अंजलि की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने बेगराजपुर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया था। मामला बढ़ता देख आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 23 अप्रैल को ही अंजलि की जांच रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल की थी, जिसमें उसे पॉजिटिव बताया गया था। मामले में अंजलि की एक और आरटीपीसीआर जांच परिजनों को अपडेट की गई है, जिसमें उसे एक बार फिर से नेगेटिव बताया गया है। इस रिपोर्ट में हैरत की बात यह है कि इस जांच रिपोर्ट में अंजलि का सैंपल 25 अप्रैल को लिए जाने की जानकारी दी गई है, जबकि उसकी मौत इससे दो दिन पूर्व 23 अप्रैल को ही हो चुकी थी। ऐसे में मृतका के पति सचिन सैनी का कहना है कि उसकी पत्नी अंजलि सिस्टम की लापरवाही का शिकार हुई है। उसे जबरन पॉजिटिव बताकर कोविड हॉस्पिटल में भेज दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। अब फिर से अंजलि को निगेटिव बताया जा रहा है, जो खुद ही जनपद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी पर बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed