फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Family information collected in the survey, data updated on the portal

Muzaffarnagar News: सर्वे में जुटाई परिवार की जानकारी, पोर्टल पर अपडेट किया डेटा

Fri, 19 May 2023 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
Family information collected in the survey, data updated on the portal
सर्वे के दौरान 2200 ड्रॉप आउट और आउट ऑफ स्कूल बच्चे किए गए चिन्हित
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिवार सर्वेक्षण के तहत किए गए सर्वे में 2200 ड्रॉप आउट और आउट ऑफ स्कूल बच्चे चिह्नित किए गए। सर्वे में परिवार के मुखिया का नाम, आयु, वैवाहिक स्थिति, सामाजिक वर्ग, शैक्षिक योग्यता, परिवार की अनुमानित आय, मोबाइल नंबर, घर का स्वामित्व, राशन कार्ड और आधार कार्ड संकलित किया गया है।

नोडल अधिकारी व जिला समन्वयक रामेंद्र मलिक ने बताया कि शिक्षकों ने परिवार सर्वेक्षण सर्वे के तहत घर-घर जाकर स्कूलों में नामांकन, ड्राप आउट और आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित किया। इसका डेटा प्रेरणा पोर्टल पर भी अपडेट किया गया। इस दौरान 14 वर्ष से अधिक आयु के परिवार के सदस्यों का नाम, आयु, लिंग, मोबाइल नंबर, वैवाहिक स्थिति, शैक्षिक योग्यता, व्यवसाय और मुखिया से उनका संबंध की जानकारी जुटाई गई। इसके अलावा 0-14 वर्ष की आयु के बच्चे का नाम, आयु, लिंग, माता-पिता का नाम, मुखिया से संबंध, स्कूल में नामांकन, आउट ऑफ स्कूल बच्चे की जानकारी ली गई।
विज्ञापन


रामेंद्र मलिक ने बताया कि पहले चरण के सर्वे में एक लाख 19 हजार 762 परिवारों के मुखिया और एक लाख 85 हजार 915 बच्चों का सर्वे किया गया। इनमें से 2200 ड्रॉप आउट और ऑउट ऑफ स्कूल बच्चे चिह्नित किए गए। दूसरे चरण का सर्वे एक से 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें फैक्टरी, ईंट भट्ठों, कारखानों, खेत, खाद्यान, झुग्गी झोपडी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed