फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Family does not trust police theory in Muzaffarnagar Rohan Rathi murder case demands CBI probe

रोहन राठी हत्याकांड: पुलिस की थ्योरी पर परिवार को भरोसा नहीं, तीन दिन का अल्टीमेटम; जानिए अब तक क्या हुआ

Sat, 26 Sep 2026 10:07 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, पुरकाजी/मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरकाजी/मुजफ्फरनगर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 26 Sep 2026 10:07 PM IST
सार

रोहन राठी हत्याकांड के पुलिस खुलासे से परिजन और ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। हरैंटी में शोकसभा के दौरान सीबीआई जांच की मांग उठी। वहीं भाकियू ने तीन दिन में संतोषजनक कार्रवाई न होने पर एसएसपी कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Family does not trust police theory in Muzaffarnagar Rohan Rathi murder case demands CBI probe
रोहन राठी हत्याकांड में उठे बड़े सवाल - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

भाकियू के जिला सचिव हरैंटी के प्रशासक-प्रधान विवेक राठी के बेटे रोहन राठी की हत्या के खुलासे में बताई गई वजह से परिवार संतुष्ट नहीं है। शोक सभा में जुटे लोगों ने गम और गुस्सा जाहिर किया। सीबीआई जांच की मांग रखी। पुलिस को तीन दिन का समय देकर एसएसपी कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी गई। उधर, एसएसपी संजय वर्मा ने स्पष्ट किया कि तीन बिंदुओं पर जांच चल रही है। एसआईटी गठित की गई।

विज्ञापन


शनिवार को मुजफ्फरनगर के हरैंटी में हुई शोक सभा में सैकड़ों लोग जुटे। पुलिस के खुलासे को खानापूर्ति बताया गया। यह भी कहा कि सड़क पर खड़े व्यक्ति को कोई बेवजह टक्कर नहीं मार सकता। पुलिस को हर पहलू स्पष्ट करना चाहिए। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सपा सांसद हरेंद्र मलिक, राठी खाप के चौधरी कृष्ण देव राठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, बघरा आश्रम के संचालक यशवीर महाराज, भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी और रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी शामिल हुए।

विज्ञापन

लोगों ने कहा कि खुलासे में जो वजह दिखाई गई है, वह बेहद उलझी हुई है। मामले की सीबीआई जांच की मांग रखी गई। तय किया गया कि लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में परिवार, जनप्रतिनिधि और पुलिस के बीच बातचीत होगी।


भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि परिजनों का कहना है कि असली आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस परिजनों को संतुष्ट करें, इसके बाद हमने तीन दिन का समय देकर पुलिस से कहा है कि भाकियू एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी। न्याय न मिलने तक धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में उछला सवाल, तीन बिंदुओं पर जांच
हरैंटी में शोक सभा के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सपा सांसद हरेंद्र मलिक, भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, सपा नेता राकेश शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचे। रोहन के पिता विवेक राठी समेत अन्य ग्रामीणों ने एसएसपी संजय वर्मा और एसपी सिटी अमृत जैन के सामने सवाल रखे। एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच अभी बंद नहीं हुई है। मामले में तीन बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज है।
विज्ञापन

पुलिस ने मांगा है समय- अनिल कुमार
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। परिजनों का मानना है कि घटना में अन्य आरोपी शामिल रहे हैं। परिजनों के इस मामले में कई सवाल हैं। पुलिस ने कार्रवाई के लिए कुछ समय मांगा है।

अभी जांच कर रही पुलिस- मलिक
सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि पुलिस ने जो केस वर्कआउट किया है, परिवार को इस पर शंका थी। जांच चल रही है। विवेचना प्रभावित न हो इसलिए पुलिस सभी बात सार्वजनिक तौर पर नहीं बता सकती। इस पर सभी ने सहमति जताई है। पुलिस व परिजनों में समन्वय बना है।

परिवार की शंका को किया दूर- एसएसपी
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि परिवार की शंका को दूर किया गया है। खुलासे से संबंधित सुबूत भी दिखाए हैं। एसआईटी गठित की गई है। पुलिस की जांच चल रही है।

रोहन हत्याकांड: जानिए कब क्या हुआ
  • पुरकाजी के हरैंटी गांव से एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का छात्र रोहन राठी 23 सितंबर की शाम छह बजे एक दोस्त की बाइक लेकर भोपा थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। रात नौ बजे पिता ने कॉल की तो छात्र ने सुबह आने की बात कही। 24 सितंबर को सलेमपुर मार्ग पर रोहन का शव पड़ा मिला। मौत की वजह मुंह भींचने से दम घुटना आई।
  • पुलिस पूछताछ में दोस्तों ने बताया कि देर रात रोहन के मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसके बाद उसने नन्हेड़ा में रुकने से इन्कार कर दिया और बाइक लेकर अपने घर के लिए चल दिया। दोस्तों का यह ग्रुप भैंसा-बोगी दौड़ में शामिल होता रहा था।
  • पुलिस ने 25 सितंबर को हरिद्वार के थाना लक्सर के गांव संगीपुर निवासी नाजिम और उसके साले सहारनपुर के थाना देवबंद के गांव जहीरपुर निवासी शावेज को भैंसानी पुल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर रोहन की हत्या का खुलासा कर दिया। नाजिम मंगलौर की मस्जिद में इमाम है।
  • पुलिस ने बताया कि नाजिम का ससुर जिला अस्पताल में भर्ती है। बुधवार रात वह कार में सवार होकर सलेमपुर मार्ग से जहीरपुर अपने साले को लेने ससुराल जा रहा था। हरैंटी के पास रास्ते में बाइक लिए खड़े युवक को देखकर टक्कर मार दी। ससुराल पहुंचकर एक घंटे बाद अपने साले शावेज के साथ वापस लौटा। शावेज ने रोहन को पहचान लिया और इसके बाद मुंह भींचकर हत्या कर दी। बाइक, घड़ी और मोबाइल अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed