{"_id":"597e28fc4f1c1beb598b45df","slug":"falling-in-child-s-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की नाले में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की नाले में गिरकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में भोपा रोड पर बने नाले में गिरने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों मेें कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस भी पहुंची, मगर परिजनों ने कोई कानूूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एसडी कॉलेज के सामने भोपा रोड पर राजस्थान के बागड़िया समाज के कुछ लोग झोपड़ी बना कर रहते हैं। इन्हीं परिवार में रमेश का परिवार भी यहां रह रहा है। रविवार दोपहर को उसकी पत्नी ओमवती खाना बना रही थी। अन्य परिजन भी झोपड़ी के बाहर बैठे थे। रमेश का डेढ़ साल का बेटा रोहित भी मां के पास ही बैठा था।
वह खेलता हुआ झोपड़ी के बाहर निकल गया। बाहर बैठे परिजनों का भी उस पर ध्यान नहीं गया। मासूम रोहित खेलते हुए झोपड़ी के बगल से होता हुआ नाले पर चला गया। वह झोपड़ी के पीछे बने नाले में जा गिरा। गहरे नाले में डूबने से मासूम की मौत हो गई। करीब आधे घंटे बाद परिजनों को रोहित दिखाई नहीं दिया, तो उसकी तलाश हुई। परिजनों के अलावा अन्य लोग भी मासूम की तलाश में जुट गए। परिजनों ने बच्चे के अपहरण की आशंका जताई।
विज्ञापन
पुलिस को खबर की गई। मासूम के लापता होने और उठा ले जाने की आशंका पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे तक बच्चे की तलाश होती रही, मगर किसी ने नाले में नहीं देखा।
तीन घंटे बाद एक युवती नल से पानी लेने गई। बर्तन साफ कर पानी जब नाले में डालने पहुंची, तो वहां मासूम रोहित का शव पड़ा देखा। नाले में बच्चे के पड़ा मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत उसे बाहर निकाला और सामने डॉक्टर को दिखाया, तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे की मौत की खबर से मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने कार्रवाई को कहा, तो परिजनों ने इंकार कर दिया। बच्चे की मौत से मां ओमवती,
पिता रमेश, दो बड़ी बहनों और एक भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। शाम को गमगीन माहौल में बच्चे के शव को दफनाया गया।
वहीं, भोपा में शुक्रताल चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह ने खादर क्षेत्र के गांव सिताबपुरी के जंगल में छापा मारकर कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी। मौके पर दो
सौ लीटर लाहन नष्ट किया। 40 लीटर शराब सहित दो ड्रम, पतीला, पाइप आदि उपकरण के साथ एक आरोपी आनंद निवासी सिताबपुरी को दबोच लिया, जबकि उसी के गांव के नरेश व जनेश्वर फरार हो गये। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।