फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fake porn ID created in the name of Paramdham Trust founder

परमधाम न्यास के संस्थापक के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी

Fri, 25 Oct 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fake porn ID created in the name of Paramdham Trust founder
परमधाम न्यास संस्थापक के नाम से बनाई फर्जी अश्लील आईडी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परमधाम न्यास के संस्थापक स्वामी चंद्रमोहन के नाम से फर्जी व अश्लील फेसबुक आईडी बनाकर उन पर अश्लील व आपत्तिजनक पोस्ट कर दिए। पोस्ट न करने के एवज में परमधाम के अधिकारियों से लाखों की रकम की मांगी जा रही है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला आर्यपुरी निवासी पंकज देवी ने तहरीर देकर बताया कि वह दौराला क्षेत्र के गांव वलीदपुर स्थित परमधाम न्यास से जुड़ी हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने न्यास संस्थापक स्वामी चंद्रमोहन के नाम से फेसबुक पर उनके फोटो लगाकर फर्जी व अश्लील आईडी बना ली और उस पर अश्लील व आपत्तिजनक पोस्ट करनी शुरू कर दी। इन लोगों ने परमधाम न्यास के पदाधिकारियों को ब्लैकमेल कर फेसबुक पर अश्लील पोस्ट नहीं डालने के एवज में लाखों रुपये वसूलने के प्रयास किए। विरोध करने पर हथियारों के बल पर उन्हें धमकियां भी दी गईं। इससे अनुयायियों में रोष है। पुलिस ने विनोद, कादीपुर गुरुग्राम हरियाणा, जितेंद्र निवासी सेक्टर-22 मुल्हेड़ा, गुरुग्राम हरियाणा, अमित निवासी कालिया गढ़ी मेरठ, चिंटू कालिया गढ़ी मेरठ, अनिल निवासी गुरुग्राम हरियाणा, मोनू बुढ़ाना गेट मेरठ, जितेंद्र निवासी रामपुर भूड़ हसनपुर अमरोहा, देवेंद्र निवासी अमरोहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed