{"_id":"6872b00db37e2005d2017aca","slug":"fake-fertilizer-factory-sealed-five-arrested-including-owner-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-149936-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नकली उर्वरक की फैक्टरी सील, मालिक समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नकली उर्वरक की फैक्टरी सील, मालिक समेत पांच गिरफ्तार
Sun, 13 Jul 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर । पुलिस-प्रशासन की टीम ने सिलाजुड्डी स्थित श्रीराम एग्रो ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड पर सील लगा दी। यहां नकली उर्वरक तैयार कर कई राज्यों में सप्लाई किया जाता था। फैक्टरी मालिक समेत पांच आरोपियों के खिलाफ नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसडीएम सदर निकिता शर्मा, सीओ नई मंडी रूपाली राय, जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। फैक्टरी में आईपीएल ब्रांड के बोरे में नकली पोटाश और इफ्को के बोरों में नकली डीएपी भरी जा रही थी। यह सभी उर्वरक मिट्टी, नमक, गेरु के मिश्रण पर लाल, हरे, नीले रंगों का प्रयोग कर पैकिंग की जा रही थी।
मौके से 77 बोरे पोटाश, 92 बोरे डीएपी, 30 बोरे जिंक बरामद हुआ। बायर, फटेरा, एफएमसी, रीजेंट समेत अन्य ब्रांडेड कंपनियों के कीटनाशक भरे बैग और खाली रैपर जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के रंग, नमक के बाेरे और मिश्रण करने वाले उपकरण जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -
हापुड़ से लाते थे बैग, उत्तर भारत में सप्लाई
नकली उर्वरक के लिए आरोपी हापुड़ से बैग लाते थे। जांच में सामने आया है कि ब्रांडेड कंपनियों के बैग हापुड़ में तैयार कराए जाते थे। इसके बाद नकली उर्वरक की सप्लाई उत्तर भारत में होती थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
उर्वरक के लिए गए पांच नमूने
जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि फैक्टरी में ब्रांडेड कंपनियों के बैग में नकली कीटनाशक और उर्वरक की पैकिंग की जाती थी। पांच उर्वरक और दो कीटनाशक के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयाेगशाला भेजे गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इन्हें किया गया गिरफ्तार
आरोपी फैक्टरी मालिक बचन सिंह काॅलोनी निवासी रमेश पाल, नसीरपुर निवासी रियासत और सलीम, शेरनगर निवासी आसिफ और आरिफ के खिलाफ उर्वरक निर्माण में धोखाधड़ी और कापी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।