फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fake cement factory caught in Muzaffarnagar

नकली सीमेंट फैक्टरी का भंडाफोड़

Thu, 10 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fake cement factory caught in Muzaffarnagar
छपार पुलिस की गिरफ्त में आये नकली सीमेंट बनाने के आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नकली सीमेंट फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/छपार। रामपुर तिराहे के निकट चल रही नकली सीमेंट फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से बड़ी मात्रा में नकली सीमेंट, खराब सीमेंट के कट्टे, खाली बोरे, माल लदी दो गाड़ियां व अन्य सामान बरामद किया गया है। फैक्टरी मालिक सहित पांच आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि छपार पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने रोहाना-रामपुर तिराहा मार्ग स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। मौके पर अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का नकली सीमेंट तैयार किया जाता मिला, जहां से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि फैक्टरी मालिक समेत पांच आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। एसपी क्राइम ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी करीब एक साल से इस अवैध धंधे में जुटे थे। आरोपी विभिन्न जनपदों से खराब हो चुके सीमेंट को फैक्टरी में लाने के बाद उसे पीसकर फिर से सीमेंट के कट्टों में भरकर मुजफ्फरनगर के साथ ही सहारनपुर, बागपत, मेरठ व आसपास के कई अन्य जनपदों में सप्लाई करते थे। नकली सीमेंट के एक कट्टे की लागत करीब 140 रुपये आती थी, जिसे आरोपी 340 रुपये में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहल्ला दीन मोहम्मद, सुजड़ू निवासी मुदस्सिर पुत्र सिकंदर बेग, सिखेड़ा निवासी मारूफ पुत्र फारूख, मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी मनव्वर पुत्र हसन अब्बास, अंबा बिहार (सुजड़ू) निवासी आसिफ पुत्र आसरीन और रोहना खुर्द निवासी अनिल पुत्र श्यामलाल शामिल हैं।
विज्ञापन

पत्थर की पिसी राख से बनाई जाती थी सीमेंट
एसपी क्राइम ने बताया कि मौके से 183 कट्टे नकली सीमेंट के साथ ही 510 खाली कट्टे, 1045 खराब सीमेंट कट्टे बरामद हुए हैं। 1035 कट्टे पत्थर सीमेंट की रोड़ी, 980 कट्टे पत्थर की पिसी राख, नकली सीमेंट से लदी दो पिकअप गाड़ियां व अन्य सामान बरामद किया गया। नकली सीमेंट बनाने में पत्थर और सीमेंट की रोड़ी मिलाई जाती थी। नकली सीमेंट के कारण अब तक काफी लोगों के आशियानों पर भी संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरतिया कॉलोनी निवासी है फैक्टरी संचालक
मुजफ्फरनगर। एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि नकली सीमेंट फैक्टरी चलाने वाला आरोपी शहर के भरतिया कॉलोनी निवासी राजेश सिंघल है, जो चार अन्य आरोपियों के साथ मौके से फरार हो गया है। फरार आरोपियों की तलाश में टीम का गठन किया गया है और बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी राजेश सिंघल व गिरफ्तार किया गया मारूफ इससे पहले भी सिखेड़ा थाना क्षेत्र में नकली सीमेंट बनाते हुए गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed