फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fake card made for locking in lockdown

लॉकडाउन में रुपये कमाने के लिए बना डाले फ़र्जी मीडिया कार्ड

Tue, 19 May 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fake card made for locking in lockdown
लॉकडाउन में घूमने के लिए बनवाया फर्जी कार्ड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में रुपये कमाने के लिए एक युवक ने लोगों से हजारों रुपये ऐंठकर फर्जी मीडिया कार्ड बना डाले। पुलिस ने आरोपी के साथ ही फर्जी कार्ड बनवाने वाले के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

कलक्ट्रेट परिसर से पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक युवक को हिरासत में लिया था। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि उक्त युवक एक मीडिया कार्ड लिए हुए था, लेकिन मीडिया से संबंधित कोई जानकारी उसे नहीं थी। आरोपी शाहवेज, निवासी मिमलाना रोड से पूछताछ में उसने बताया कि यह कार्ड उसने न्याजूपुरा निवासी शाहनवाज को तीन हजार रुपये देकर लॉकडाउन में घूमने के लिए बनवाया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के बाद कार्ड बनाने वाले शाहनवाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed