फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Faith in the Ghat Fair symbol of harmony

सौहार्द के प्रतीक ऐतिहासिक घाट मेले में उमड़ी भीड़

Wed, 11 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Faith in the Ghat Fair symbol of harmony
चरथावल मेले में दंगल का शुभारंभ करते चेयरमैन सतेंद्र त्यागी एवं अन्य अतिथि - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सौहार्द के प्रतीक घाट मेले में आस्था का सैलाब
विज्ञापन

चरथावल। सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक घाट मेले में कस्बे एवं कई गांवों से लाखों की भीड़ उमड़ी। चरथावल में मुस्लिम परिवारों में मेहमानदारी का दौर रहा। मेले में प्रमुख आकर्षण दंगल का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने किया। दूरदराज जनपदों के पहलवानों ने रोमांचक कुश्तियां दिखाकर ग्रामीणों को रोमांचित किया। मेला तीन दिन चलेगा।
कस्बे में फाग से अगले दिन लगने वाले घाट मेले का अतीत सदियों पुराना है। मान्यता है कि मेले में दोनों वर्ग के लोग शिरकत कर सद्भाव, एकता और भाईचारे की मिसाल प्रस्तुत करते हैं। मेले प्रांगण में दंगल का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि चेयरमैन सतेंद्र ने कहा कि ग्रामीण अंचल के मेले में दोनों संप्रदायों के बीच परस्पर सौहार्द बढ़ता है। दंगल कमेटी सदस्य इरशाद त्यागी एडवोकेट, असलम त्यागी, कुशलपाल त्यागी, सभासद वीरेंद्र त्यागी, नबाब अली, नितिन त्यागी, इसरार त्यागी, अमीर आलम, आरिफ, नदीम और जमशेद प्रधान पति, तसलीम लाल्ला, परवेज, साजिद मौजूद रहे। मेले में चरथावल, कुटेसरा, चौकड़ा, कुल्हेड़ी, दधेडू कलां, खुर्द, निर्धना, पावटी, अलावलपुर, दलीपपुरा, दहचंद, आदि गांवों से लाखों लोगों ने पहुंचकर झूलों और दुकानों पर लुत्फ उठाया। कस्बे के अलावा गांव कुटेसरा, कुल्हेड़ी, निरधना, चौकड़ा, दधेडू कलां, से लोग मेला देखने पहुंचे। मौत का कुआं, मैजिकल सर्कस, मिनी सर्कस पर कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। रंग बिरंगे झूलों ने बच्चों को आकर्षित किया। काला जादू की आड़ में सजे वैरायटी शो में डांसरों ने नृत्य कर दर्शकों को खूब लुभाया। कई बाद पुलिस ने नौटंकी बंद कराई।
विज्ञापन

कई प्रांतों के पहलवानों ने दिखाया दमखम
चरथावल। दंगल में प्रमुख कुश्तियों में कई जनपदों के पहलवानों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दंगल में उत्तराखंड, राजस्थान, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के पहलवानों की कुश्तियों में रोमांचक दांव पेच देखने को मिले। शमीम राजस्थान, भूरा पहलवान गंगोह, जुनैद तल्हेड़ी, नदीम और शमशेर देवबंद की कुश्तियां सराहनीय रही। इस्लाम और रब्बान त्यागी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कसबा प्रभारी योगेंद्र चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमशाद, मोहम्मद अली, जावेद, आरिश और नदीम जीते
चरथावल। दंगल में प्रमुख कुश्तियों में कई जनपदों के पहलवानों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। देवबंद के शमशाद ने राजस्थान के शमीम को पटखनी दी। सहारनपुर के मोहम्मद अली ने मुजफ्फरनगर के हुसैन, गंगोह के जावेद ने देवबंद के नदीम, देवबंद के शमशाद ने खुब्बापुर के शहजाद, लुहारी के आरिश ने दधेडू के अमित और देवबंद के नदीम ने सरसावा के सुशील को रोचक मुकाबले में चित्त किया। इस्लाम और रब्बान त्यागी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

चरथावल घाट मेले में झूलों का लुत्फ उठाते लोग।

चरथावल घाट मेले में झूलों का लुत्फ उठाते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed