फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Faith Fair on the banks of the Ganges

गंगा के तट पर लगा आस्था का मेला

Fri, 08 Nov 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Faith Fair on the banks of the Ganges
7-शुकतीर्थ में मेले की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते एसपी देहात। - फोटो : KHATAULI
गंगा के तट पर लगा आस्था का मेला
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। कार्तिक गंगा स्नान मेेले में दूरदराज से श्रद्धालु अपने भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली से पहुंचने प्रारंभ हो गए हैं। मेले का शुभारंभ शनिवार शाम छह बजे गंगा पूजन आरती कर होगा। जिला पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी मेले की तैयारियों और शुभारंभ की व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। वहीं, गंगा घाट पर आए श्रद्धालुओं ने एकादशी का गंगा स्नान कर भगवान सत्यनारायण कथा सुन, तुलसी जी की पूजा अर्चना की। मेले की सुरक्षा को लेकर एसएसपी देहात नेपाल सिंह ने मेला कोतवाली का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। वहीं, दिन प्रतिदिन नगर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ती चली जा रही है।
पौराणिक धर्मनगरी शुकतीर्थ में कार्तिक मेले में प्रतिवर्ष राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, पंजाब आदि सहित आसपास के जिले से हजारों श्रद्धालु अपने वाहनों आदि से आकर गंगा मैया में स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं। वहीं, पितृों की शांति के लिए दीपदान करने की परंपरा को भी निभाते हैं। नगर के प्रसिद्ध मंदिरों में भगवान की पूजा अर्चना कर अपने परिजनों के लिए खुशहाली की मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरी होने पर प्राचीन वट वृक्ष पर बंधे मन्नत के धागे को खोलने के लिए भी आते हैं। अन्य आश्रम में यही परंपराएं वर्षों से चली आ रही है। मेले की तैयारियां व्यवस्थाओं को लेकर अपर मुख्य अधिकारी नूतन शर्मा के नेतृत्व में इंजीनियर कमल किशोर, जेई जितेंद्र पाल सिंह, उदय सिंह, सतेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, राकेश शर्मा, अक्षय शर्मा आदि की टीम नौ नवंबर की शाम छह बजे होने वाले मेले के शुभारंभ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, मेले में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करने के लिए एसएसपी देहात नेपाल सिंह ने मुख्य गंगा घाट, मेला ग्राउंड, मेला कोतवाली, बस स्टैंड, मुख्य बाजार मेला आदि सहित आश्रमों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी मेला इंचार्ज यशपाल सिंह व भोपा थाना प्रभारी एमएस गिल से लेकर जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिए। मेले के दौरान ड्यूटी में लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------------1
अभी तक नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
मेले के आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजामों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक संतों की नगरी के मुख्य चौराहों, मेन बाजार, मुख्य गंगा घाट, मेला ग्राउंड परिसर आदि सहित मुख्य मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए हैं। कानून व्यवस्था कैसे संभलेगी यह अपने आप में बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में गंगा स्नान को 500 क्यूसेक पानी छोड़ा
सिंचाई विभाग के एसडीओ अशोक जैन, जेई श्रवण कुमार ने बताया कि ऊपरी गंगनहर के रुड़क़ी के धनोरा से कार्तिक गंगास्नान के जल में 500 क्यूसेक पानी को छोड़ दिया गया है। धनोरा से 80 किलोमीटर की दूरी तय कर जल शुकतीर्थ में शुक्रवार की शाम तक पहुंच जाएगा। मांग के अनुसार अधिक पानी भी छोड़ा जा सकता है, ताकि मेले में आए श्रद्धालु आराम से गंगा स्नान कर सकें।

तीर्थनगरी शुकतीर्थ में संतों का आना जारी
कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान को पुराण शास्त्रों में अत्यधिक फलदायी माना जाता रहा है, जिसको लेकर आसपास के राज्यों से गंगा स्नान करने के लिए भागवत पीठ उद्गम स्थल की पावन धरा के दर्शन करने के लिए संत महात्मा काफी संख्या में आते हैं, जो कि अपने अपने संप्रदाय के अखाड़ों, आश्रम में जाकर ठहरते हैं और शिष्यों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

6-शुकतीर्थ गंगाघाट पर दीप जलाकर गंगा की पूजा करते श्रद्घालु।

6-शुकतीर्थ गंगाघाट पर दीप जलाकर गंगा की पूजा करते श्रद्घालु।- फोटो : KHATAULI

5-शुकतीर्थ में गंगा घाट पर शिव परिवार पर जलाभिषेक करतीं श्रद्घालु।

5-शुकतीर्थ में गंगा घाट पर शिव परिवार पर जलाभिषेक करतीं श्रद्घालु।- फोटो : KHATAULI

4-शुकतीर्थ में गंगा घाट पर कथा सुनते श्रद्घालु।

4-शुकतीर्थ में गंगा घाट पर कथा सुनते श्रद्घालु।- फोटो : KHATAULI

2-शुकतीर्थ में मेले में भैंसा बुग्गी से जाते श्रद्घालु।

2-शुकतीर्थ में मेले में भैंसा बुग्गी से जाते श्रद्घालु।- फोटो : KHATAULI

3-शुकतीर्थ में मेले में ट्रैक्टर ट्रॉली से जाते श्रद्घालु।

3-शुकतीर्थ में मेले में ट्रैक्टर ट्रॉली से जाते श्रद्घालु।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed