{"_id":"640dbe610450af9aa607ff85","slug":"fair-started-in-mata-sheetlas-temple-flag-march-taken-out-muzaffarnagar-news-c-14-1-150849-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: माता शीतला के मंदिर में मेला शुरू, ध्वज यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: माता शीतला के मंदिर में मेला शुरू, ध्वज यात्रा निकाली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। गांव सिकंदरपुर मार्ग स्थित महाभारत कालीन मां शीतला माता मंदिर पर रविवार को मेल का शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर से बैंडबाजों के साथ ध्वज यात्रा भी निकाली गई।
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग से सिकन्दरपुर जाने वाले मार्ग स्थित मंदिर में मेले का शुभारंभ हुआ। मंदिर समिति के मंत्री अनिरुद्ध शारदा के आवास से बैंडबाजों के साथ झंडा यात्रा निकाली गई। इसमें कस्बे और देहात क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। अनिरुद्ध शारदा ने बताया कि यह मंदिर महाभारत कालीन होने के साथ-साथ ही देश में विख्यात हैं। विभिन्न शहरों से श्रद्धालु यहां आकर सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं।